बड़ी घोषणा: हरियाणा सरकार जल्द ही भेजेगी फैमली आईडी के बैंक खातों में पैसे, जाने पूरी खबर

पंचकुला | हरियाणा सरकार के सीएम मनोहर लाल खट्टर की ओर से उनके ऑफिशल ट्विटर हैंडल की सहायता से यह जानकारी स्वरूप तोहफ़ा साल के आखिरी चंद लम्हों में दिया गया है कि हाल ही में बनाए जा रहे परिवार पहचान पत्र जिसमें हर परिवार का पूरा ब्यौरा लिया जा रहा है. उसी की सहायता से आने वाले नए साल में हरियाणा सरकार सभी गरीबों को एक तोहफा देने जा रही है.

Webp.net compress image 11

देश का होगा विकास, कोई नहीं होगा अब गरीब 

जारी किए गए स्वीट में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि नए साल में मार्च माह की 31 तारीख के बाद से सरकार की ओर से बनाए ग,ए परिवार पहचान पत्र पोर्टल के माध्यम से सबसे कम आय/ इनकम वाले कुल एक लाख परिवारों का चयन किया जाएगा. ऐसे में उन सभी मे से चयनित किए गए एक लाख परिवारों की आय बढ़ाने के लिए विभिन्न तरह के अभियान चलाए जाएंगे.

ऐसे अनेक तरह के अभियान चलाकर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि ऐसे गरीब परिवारों को गुजर- बसर करने में किसी भी मुश्किल का सामना ना करना पड़ रहा हो. वहीं दूसरी ओर यह भी कहा गया है कि अब देश का विकास हो रहा है और ऐसे में अब कहीं भी गरीबी नहीं होगी साथ ही साथ किसी को भी अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए किसी भी प्रकार से भी मुश्किलों से न जुंझना पड़ रहा हो.

अब यह साफ तौर पर कहा जा सकता है कि वही एक बार फिर से हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार गरीबों के लिए मसीहा बन कर उभरते हुए सामने आई है और केवल उनकी सहायता करने के लिए ही खट्टर सरकार की ओर से यह अभियान चलाया जा रहा है.

 

Avatar of Vanshika
Vanshika
View all posts