रोशनी से नहाएगी गांवों और शहरों की गलियां, हरियाणा में एकल सोलर स्ट्रीट लाइट योजना शुरू

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार द्वारा सूबे के सभी जिलों के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की गलियों में रात के समय प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए एकल सोलर स्ट्रीट लाइट लगवाने की योजना शुरू की गई है. मुख्य परियोजना अधिकारी महेंद्र पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग, हरेडा द्वारा प्रदेश के सभी जिलों के लिए इस योजना की शुरुआत की गई है. जिसकी प्राथमिकता पहले आओ- पहले पाओ की नीति के आधार पर की जाएगी.

street light

मुख्य परियोजना अधिकारी ने बताया कि इन स्ट्रीट लाइटों की कीमत 14,410 रुपये रिमोट मेमोरी सिस्टम के साथ और 16,500 रुपये बिना रिमोट मेमोरी सिस्टम के साथ तय की गई है. जिस पर राज्य सरकार प्रति सोलर स्ट्रीट लाइट पर 4 हजार रुपये अनुदान दें रही है. जिसके कारण 10,410 रुपये में रिमोट मेमोरी सिस्टम के साथ और 12,500 रुपये में बिना रिमोट मेमोरी सिस्टम के साथ ये मिल रही है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के मछली पालकों की हुई बल्ले- बल्ले, अब तय समय में मिलेगी सब्सिडी

30 जनवरी तक भेजें मांग

उन्होंने बताया कि सभी सोलर स्ट्रीट लाइटें जिले के इच्छुक सभी गैर वाणिज्यिक संस्थान, जिला परिषद, नगर परिषद, निगम, ग्रुप हाउसिंग सोसायटी, पंजीकृत कॉलोनी, ग्राम पंचायत, ब्लॉक समिति आदि अपना प्रस्ताव, मांग 30 जनवरी तक जिला विकास भवन के अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में उपलब्ध करवायें. उसके बाद, प्रस्ताव की सूची मुख्यालय को भेजी जा सकेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.