कुरुक्षेत्र में ध्वजारोहण करने आए पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह का विरोध, महिला ने सुनाई खरी- खरी

कुरुक्षेत्र | हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पिहोवा में गणतंत्र दिवस पर जोरदार हंगामा देखने को मिला. जूनियर महिला कोच से यौन उत्पीडन मामले में खेल मंत्री का पद गंवाने वाले संदीप सिंह जैसे ही झंडा फहराने लगे तो मंच के सामने एक महिला ने हंगामा खड़ा कर दिया. महिला को कहते हुए साफ सुना जा रहा था कि आप अपवित्र हो, आपने एक महिला को बेइज्जत करने का काम किया था. ऐसे में आपको तिरंगा झंडा फहराने का कोई हक नहीं है.

Sandeep Pihowa Jhadap

विरोध कर रही महिला के साथ फीमेल कॉस्टेबल की बजाय मेल कॉस्टेबल दो- दो हाथ करते दिखे. इस बीच राष्ट्रगान भी शुरू हो गया लेकिन न तो महिला ने हंगामा बंद किया और न ही उसे रोकने वाले पुलिसकर्मी सावधान की मुद्रा में खड़े हो पाए.

नारनौंद से पिहोवा पहुंची महिला

मंत्री संदीप सिंह के कार्यक्रम में बवाल खड़ा करने वाली महिला का नाम सोनिया दूहन है जो नारनौंद क्षेत्र के गांव पेटवाड़ की रहने वाली है. सोनिया राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (विद्यार्थी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष है और दूहन खाप से भी जुड़ी हुई हैं. पुलिस के द्वारा सोनिया को गिरफ्तार करके पुलिस थाने में ले जाया गया है.

संदीप सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की आंशका को देखते हुए प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए थे. कार्यक्रम स्थल के बाहर पुलिस ने भारी नाकाबंदी की हुई थी. आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भी संदीप सिंह का विरोध करने पहुंचे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें बाहर ही रोक दिया. लेकिन सोनिया दूहन एक आम आदमी की तरह कार्यक्रम स्थल पर पहुंची और जैसे ही संदीप सिंह ध्वजारोहण करने लगे तो उन्होंने विरोध करना शुरू कर दिया.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.