चंडीगढ़ में 3 फरवरी से इलेक्ट्रिक व्हीकल एक्सपो- 2023 का होगा आयोजन, एक ही छत के नीचे होगी 50 से अधिक कंपनियां

चंडीगढ़ | हरियाणा और पंजाब की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में 3 फरवरी से 5 फरवरी तक सेक्टर-34 के प्रदर्शनी मैदान में इलेक्ट्रिकल व्हीकल एक्सपो का आयोजन हो रहा है. इस एक्सपो में देशभर की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनियां अपने उत्पादों को एक छत के नीचे आम जनता के लिए प्रदर्शित करेगी. पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित किए जा रहे इस ईवी एक्सपो का उद्घाटन पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित द्वारा किया जाएगा.

electric vehicle

चैंबर के हरियाणा चैप्टर के अध्यक्ष प्रणव गुप्ता ने बताया कि सरकारों द्वारा इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई तरह की योजनाओं को लागू किया गया है लेकिन जागरुकता के अभाव में आज भी उपभोक्ता इन योजनाओं से वंचित है. ऐसे में इस ईवी एक्सपो के माध्यम से शहर के लोगों को इलेक्ट्रिक वाहनों की उपयोगिता और भविष्य के लाभ के बारे में जानकारी दी जाएगी.

प्रणव गुप्ता ने बताया कि 4 फरवरी को इस कार्यक्रम में हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे और प्रदेश सरकार की इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी के बारे में जानकारी देंगे. उन्होंने बताया कि टू- व्हीलर, फोर- व्हीलर, बस और साईकिल सहित इलेक्ट्रिक वाहन हमारे पर्यावरण और अर्थव्यवस्था के लिए बहुत महत्वपूर्ण है.

चैंबर के चंडीगढ़ चेप्टर के को-चेयर सुव्रत खन्ना ने बताया कि चंडीगढ़ में पहली बार होने जा रहे इस आयोजन में 50 से अधिक इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनियां अपने उत्पादों को पेश कर रही हैं. चैंबर द्वारा एक ही छत के नीचे न केवल वाहन निर्माता कंपनियों तथा खरीददारों को एकत्रित किया जा रहा हैं बल्कि यह आयोजन चंडीगढ़ वासियों को भविष्य की जरूरतों के अनुसार इलेक्ट्रिक वाहनों की उपयोगिता को समझने में मददगार साबित होगा.

यह भी पढ़े -  जितने ज्यादा कर्मचारी हरियाणा के रखेगी कंपनियां उतनी ही तगड़ी सब्सिडी, सैनी सरकार लाएगी नई इंडस्ट्री पॉलिसी
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.