KGF 2 का है बेसब्री से इंतजार! तब ये खबर पढ़कर हो जाएंगे खुश

नई दिल्ली | साउथ सुपरस्टार यश (Yash) के प्रशंसकों के लिए एक बेहद ही बड़ी खुशखबरी सामने निकल कर आ रही है क्योंकि फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ (KGF Chapter 2) की शूटिंग अब लगभग पूरी हो चुकी है और अब यह ख़तम होने वाली है, जिसमें से अब सिर्फ़ एक दृश्य को शूट किया जाना बाकी है. ऐसे में ख़बर यह है कि जनवरी माह के दूसरे सप्ताह तक फिल्म का आखरी शेड्यूल पूरा होने की उम्मीद लगाई जा रही है. कोरोना महामारी के कारण इस फिल्म की शूटिंग पर रोक लगा दी गई थी किंतु अक्टूबर माह में एक बार फिर से शूटिंग शुरू होने के बाद टीम और यश ने इसे पुरा कर लिया हैं.

KFG

यश (Yash) के करीबी सूत्र ने संवाददाताओं से बातचीत करते हैं सब ने बताया है कि , ‘वह अभी बीते दिनों काफ़ी वक्त से ही क्लायमैक्स की शूटिंग कर रहे है, नए साल के लिए अब अंतिम शेड्यूल की योजना बनाई गई थी. बहुत समय से यश अपने काम और परिवार के बीच जूझ रहे थे और अब जैसे ही लॉकडाउन समाप्त हुआ है वह और उनकी टीम दोनों ने ही मिल कर शूटिंग के इस आखिरी शेड्यूल को पूरा करने के लिए बिना रुके बड़ी मेहनत से काम किया है.’

‘केजीएफ चैप्टर 2’ (KGF Chapter 2) उस दौर से शुरू होता है, जहां भाग 1 ने हमें छोड़ा गया था. ऐसे में अब अगर विस्तार से बात की जाए पार्ट 2 की तो यहां, यश ने संजय दत्त (Sanjay Dutt) और रवीना टंडन (Raveena Tandon) के साथ बेहद महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं.

यश अपनी अगली ‘केजीएफ 2’ (KGF 2) में संजय दत्त के साथ नजर आ सकते हैं, वह जो फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. आशा है कि यह फिल्म वर्ष 2021 में बड़े पर्दे पर रिलीज की जा सकती है.

Avatar of Vanshika
Vanshika
View all posts