हरियाणा पुलिस ने भैंस को लिया हिरासत में, जानिए क्या है पूरा मामला

करनाल | आपको जानकर बेहद ही ज्यादा अजीब लगेगा परंतु अब यही सच है कि पुलिस को आज एक भैंस को अपनी हिरासत में लेना पड़ा है. अगर इस मामले पर गहनता से बातचीत की जाए तो भैंस के मालिकाना हक को लेकर दो पक्षों में बने विवाद में नौबत आ गई और यहां तक पहुंच गई कि कुंजपुरा पुलिस को एक चलती फिरती भैंस को ही हिरासत में लेना पड़ा. थाना प्रभारी की काफी कोशिशों के बाद आखिर में काफ़ी घंटों बाद दोनों पक्षों में मामला सुलझा और अंत में पशु मालिक भैंस ले जाने पर राजी हुआ.

Buffalo

भैंस ने तबाह किया खड़ी गेहूं का खेत

हालांकि, इस झगड़े की शुरुआत उस समय हुई जब कुंजपुरा के नजदीक लगते एक गांव नबीपुर के रहने वाले किसान के गेहूं के खेत में एक भैंस घुस गई थी. इस बहस ने खेत में खड़ी गेहूं की कच्ची फसल को तहस- नहस करते हुए पूरी तरह से बर्बाद करना शुरू कर दिया. ऐसे में मौके पर पहुंचे खेत के मालिक ने भैंस को पकड़ कर भैंस मालिक को इस मामले की जानकारी दी.

थाना प्रभारी के भरसक प्रयासों के बाद मालिक को सौंपी गई भैंस

यह मामला उस समय बिना सिर पैर का हो गया है जब भैंस के मालिक ने खेत मालिक से कहा कि यह भैंस उसकी है ही नहीं, तब इस मामले ने बहुत ही पेचीदा मोड़ ले लिया. थोड़े समय बाद भैंस के मालिक ने अपनी बात से पलटते हुए किसान पर ही भैंस की चोरी का आरोप लगा दिया और खेत के मालिक के खिलाफ ही पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी.

इसी दौरान पुलिस ने खेत मालिक को थाने में बुलवाया तो वह भैंस को लेकर थाने में पहुंच गया. अंत में थाना प्रभारी व मामले के जांच अधिकारी की ओर से किए गए प्रयासों के बाद ही दोनों पक्षों में सहमति हो पाई है और इस विवाद पर पूर्ण विराम लगा है और भैंस के मालिक को उसकी भैंस को सौंप दिया गया.

Avatar of Vanshika
Vanshika
View all posts