सवा साल की बच्ची खेल-खेल में पानी से भरी बाल्टी में गिरी, ढूंढने पर पाया मृत

सिरसा | हरियाणा में सिरसा जिले के कालांवाली हल्के के गांव ओढ़ां में शनिवार की दोपहर को पानी की बाल्टी में डूबने की वजह से एक मासूम बच्ची की मौत हो गई है. इस बच्ची की पहचान अशमीत कौर पुत्री पलवद्रिं सिंह के रूप में सांझा की जा रही है. सूत्रों ने इस मामले की जानकारी विस्तार से देते हुए बताया है कि अपने ही घर में खेलते समय बच्ची पानी से भरी बाल्टी में गिर गई और सिर के बल गिरने व उसमे फंसने की वजह से बाहर नहीं निकल पाई. इस घटना से अवगत होते ही बच्ची के घरवालों ने उसे निजी अस्पताल में जांच के लिए भर्ती करवाया, जहां डॉक्टर ने उसे थोड़े समय बाद मृत घोषित कर दिया. अभी तक इस पूरे मामले की सूचना किसी ने भी पुलिस के साथ साझा नहीं की है.

hospital crime

अपने ही घर के आंगन में नन्ही मासूम बच्ची की गई जान

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार कह सकते हैं कि लगभग सवा साल अश्मित कौर के पिता पलविंदर सिंह व माता हरकी देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ओढ़ां में शिक्षक के पद पर कार्यरत है , वह इस घटना के समय पर स्कूल गए हुए थे. वहीं दूसरी तरफ कहा जा रहा है कि बच्ची की मां और सास दोनों ही अपने काम में व्यस्त थी. ऐसे में घर के आंगन में पानी की बाल्टी भर कर रखी हुई थी और यह नन्ही बच्ची अशमीत कौर घर में खेल रही थी. इस दौरान बच्ची खेलते समय पानी की भरी बाल्टी में गिर गई और फिर सिर के बल गिरने की वजह से बच्ची निकल नहीं पाई थोड़े समय बाद नन्हीं बच्ची की जान चली गई.

ओढ़ां थाना प्रभारी ने बच्ची के मृत होने की सूचना मिलने से किया इनकार

सूत्रों ने साफ तौर पर कहा है कि परिजनों का कहना है कि जब तक बच्ची को ढूंढ कर उसके पास पहुंचे तब तक मासूम बच्ची की पानी में डूबने की वजह से मौत हो चुकी थी. फ़िलहाल, आशंका जताई जा रही है कि बच्ची पानी में हाथ डालने की बार -बार कोशिश कर रही होगी और इसी वजह से वह बाल्टी में गिर गई होगी पर वह ख़ुद से बाहर नहीं निकल पाई. लोगों द्वारा कहा जा रहा है कि पिता पलवद्रिं सिंह के पास लगभग 5 वर्षीय और सवा साल की दो बेटियां थी, जिसमें अशमीत कौर दोनों में से छोटी बेटी थी.

वहीं दूसरी ओर ओढ़ां थाना प्रभारी काशी राम जी ने साफ तौर पर अपना बयान देते हुए बताया कि उनके पास अभी तक न परिजनों की ओर से और न ही अस्पताल की तरफ़ से ऐसी कोई सूचना भी नहीं आई है.

Avatar of Vanshika
Vanshika
View all posts