पानीपत का एक गांव ऐसा जहां का कोई भी विवाद आज तक नहीं पहुंचा थाने, पेश की मिसाल

पानीपत | हरियाणा जिले में यमुना के टापू पर बसे गांव खेड़ी नवाब एक इकलौता ऐसा गांव है, जहां में रहने वाले किसी भी मुजरिम के खिलाफ आज तक कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं हुआ है. आज तक इस गांव में किसी भी प्रकार का मामला पुलिस थाने तक नहीं पहुंचा है. इस गांव में अगर लोगों का आपस में किसी भी विषय पर विवाद उत्पन हो जाता है तो इस गांव में रहने वाले बुजुर्ग उसे सुलझा लेते हैं.

Police Photo

गांव से जुड़ा है नवाब का पुराना नाता

सूत्रों के अनुसार कहा जाता है कि वर्ष 1944 व 1947 के मध्य अलीगढ़ के रहने वाले नवाब की यमुना के टापू पर कुल 500 एकड़ भूमि थी. उस समय में जब देश का बंटवारा किया गया तो उस बीच नवाब अपनी यह भूमि बेचकर अपने परिवार के साथ पाकिस्तान की ओर चला गया था. विशेष बात यह है कि इस गांव की ज़मीन की सीमा किसी भी दूसरे गांव की सीमा के साथ नहीं लगती हैं. इस गांव की पंचायत गांव गढ़ी भलौर के अंदर है. यहां दो पंच चुने जाते हैं. यहां रहने वाले ग्रामीणों का प्रमुख पेशा खेती बाड़ी है.इस गांव की कुल जनसंख्या केवल एक हजार है और खास बात यह कि यहां कुल 305 वोटर हैं.

गांव में है पूर्ण एकता

सरपंच ने इस समय बताया कि ग्रामीण चौधरी रतन सिंह, जयपाल सिंह, फूल सिंह सब एक दूसरे का सम्मान करते हैं

सभी गांव में रहने वाले लोग हर समय एक दूसरे का सम्मान करते हैं. यह बुजुर्गों की बातों को युवा हर हाल में मानते हैं और बुजुर्ग भी युवाओं द्वारा दी गई सलाह अच्छी तरह से समझते हैं और उस पर अमल भी करते हैं. इस विशेष गांव में हिंदू, मुस्लिम और सिख धर्मों के सभी लोग रहते हैं, किन्तु सभी के बीच धर्मों की कोई दीवार नहीं है. उन सभी का प्रयास सदैव यही रहा है कि विवाद का गांव में ही निपटारा हों जाएं और इस अहम मुहीम में हम सब लोग हमेशा ही कामयाब रहें है.

संवाददाताओं संग एसपी पानीपत की विशेष वार्ता का अंश

शंशाक कुमार सावन, एसपी पानीपत ने संवाददाताओं से विशेष बातचीत करते समय कहा कि सबके लिए यह गांव एक मिसाल बन कर उभर के सामने आ रहा है, हम सभी को समाज में इसी प्रका रतालमेल बनाकर प्रेम भाव से रहना चाहिए. इन लोगों ने आज तक पुलिस थाने का मुंह नहीं देखा है. गांव खेड़ी नवाब ने सभी के लिए मिसाल पेश की है. ऐसे समय में हमें लड़ाई झगड़ों से हमेशा बचना चाहिए और सबसे ज्यादा केवल शिक्षा के प्रति जागरूक होना चाहिए.

Avatar of Vanshika
Vanshika
View all posts