कैमला किसान महापंचायत में भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी के साथ-साथ 71 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, जाने क्यो

करनाल| घरौड़ा थाना क्षेत्र के कैमला गांव में बीते रविवार के दिन को आयोजित हुए सीएम मनोहर लाल खट्टर के कार्यक्रम में शामिल किसानो ने महापंचायत में उत्पात मचाने, से लेकर दंगा करने व तोड़फोड़ आदि करने मामलों को अंजाम दिया है. ऐसे ने पुलिस ने भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी के साथ- साथ कुल 71 लोगों को नाम दर्ज करते हुए और कुछ बाकी बचे हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की है.

Kisan Andolan Farmer Protest

पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया की संवाददाताओं से हुई बातचीत का अंश

वहीं पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया ने संवाददाताओं के समक्ष अपनी बात रखते हुए कहा है कि कैमला गांव में बीते रविवार के दिन को किसान महापंचायत का कार्यक्रम का आयोजन बिल्कुल सही तरीके से चल रहा था. ऐसे में कार्यक्रम के ख़तम होने से थोडे समय पहले वहां कुछ लोग लाठी डंडे लेकर पंडाल में आ गए. उन्होंने कार्यक्रम के खत्म होने से पूर्व ही तोड़ फोड़ करनी शुरू कर दी और फिर साथ ही मे उन लोगो ने सरकारी कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की.

अलग- अलग धाराएं लगा कर दर्ज की गई है एफ आई आर

ऐसे में इस कार्यक्रम के दौरान सरकारी संपत्ति को भी काफी ज्यादा नुकसान पहुंचाया गया है, जिसके लिए पुलिस ने भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी के साथ कुल 71 लोगों को नामजद करते हुए कुछ अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ भी साजिश रचने के तहत, सरकारी संपत्ति को क्षतिग्रस्त कर नुकसान पहुंचाने, लोगों को बिना सिर पैर के भाषण दे कर उकसाने, सरकारी कर्मचारियों के साथ मारपीट करने व उन्हें धमकाने आदि जैसी धाराओं में एफआईआर दर्ज की है.

Avatar of Vanshika
Vanshika
View all posts