सुशांत सिंह राजपूत के हाथ से लिखा लेटर बरामद, खोले कई बड़े राज जाने

सिनेमा जगत । सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता कीर्ति द्वारा सोशल मीडिया पर एक खत शेयर किया गया है. जो उनके भाई सुशांत सिंह राजपूत ने लिखा था. इसमें अभिनेता द्वारा अपने 30 साल के अनुभव और जिंदगी के असली खेल के बारे में बात की गई  है.

Sushant Singh Rajput Image

बहन द्वारा शेयर किया गया सुशांत का लिखा हुआ लेटर

इसको शेयर करते हुए श्वेता कीर्ति ने कैप्शन में लिखा कि भाई द्वारा लिखा गया खत, सोच बहुत गहरी है. सुशांत के लेटर में उन्होंने लिखा कि मैंने जिंदगी के 30 साल खर्च कर दिए. पहले 30 साल कुछ बनने की कोशिश की. मैं हर चीज में अच्छा बनना चाहता था. टेनिस, स्कूल और ग्रेडस में भी अच्छा बनना चाहता था. और मैंने हर चीज को उसी नजरिए से देखा. कि मैं जैसा हूं वैसा ठीक नहीं हूं. मुझे चीजें अच्छी मिली, तो पता चला कि खेल ही गलत था. क्योंकि पूरा खेल ही उसी को तलाशने का था, जो मैं पहले से था.

7 महीने पहले हुई थी मौत आज तक नहीं पता चला इसके पीछे का कारण

14 जून 2020 को सुशांत मुंबई के बांद्रा स्थित फ्लैट में फंदे से लटके हुए मिले थे. उनकी मौत के मामले की जांच सीबीआई,ईडी,एनसीबी, मुंबई पुलिस, और बिहार पुलिस ने की, लेकिन कोई भी अंतिम निर्णय तक नहीं पहुंच पाया. आखिर अभिनेता की मौत के पीछे की क्या कहानी थी. जब इस मामले में ड्रक्स एंगल सामने आया तो उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को 1 महीने जेल में भी रहना पड़ा. रिया का भाई भी लगभग 3 महीने तक सलाखों के पीछे रहा. इन सभी के बीच सुशांत के लिए इंसाफ की मांग कर रहे उनके दोस्त गणेश हिवरकर ने अन्ना हजारे से मुलाकात की. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि मैं पिछले 3 महीनों से RSS प्रमुख से मिलने की कोशिश कर रहा हूं.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.