हरियाणा में कैदियों को रहने के लिए मिलेंगे फ्लैट, बाहर जाकर काम करने की होगी आजादी

करनाल | कैदियों को आपने अभी तक जेल में ही रहते देखा है लेकिन अब आप ये देखेंगे कि हरियाणा में कैदियों को रहने के लिए फ्लैट मिलेंगे तो निश्चित तौर पर हैरानी होना लाजिमी है. जी हां, खट्टर सरकार ओपन जेल योजना के तहत कैदियों को 2 BKH फ्लैट की सुविधा देने जा रही है. पहले चरण में फरीदाबाद और करनाल में यह सुविधा शुरू की जाएगी. खास बात यह है कि इस सुविधा का लाभ लेने के लिए कैदियों को कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं देना होगा.

flat

इन कैदियों को मिलेगा लाभ

हरियाणा के एक जेल अधिकारी ने बताया कि जेल परिसर के भीतर उपलब्ध फ्लैटों के नवीनीकरण के लिए 2018 में सरकार द्वारा रुपए जारी किए गए हैं. ये 2BHK फ्लैट उन कैदियों को प्रदान किए जाने का प्रस्ताव है जिनका सजा के दौरान आचरण बहुत ही अच्छा रहा है और अपनी अधिकांश सजा भुगत चुके हैं.

चयन प्रक्रिया को अंतिम मंजूरी का इंतजार

ओपन जेल योजना के तहत, पात्र कैदियों के चयन की प्रक्रिया का काम पूरा हो चुका है और उच्च अधिकारियों की मंजूरी का इंतजार है. चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद कैदी परिवार सहित फ्लैट में शिफ्ट हो सकता है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, पशु हमले के पीड़ित परिवारों को मिलेगी आर्थिक सहायता

बाहर जाकर कैदी कर सकेंगे काम

इन फ्लैटों में रहने के लिए कैदियों से कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लिया जाएगा क्योंकि मूलभूत सुविधाओं के लिए कोई शुल्क नहीं देना होता है. फ्लैटों में रहने वाले कैदियों को जेल के दस किलोमीटर के दायरे में बाहर जाकर काम करने की आजादी होगी लेकिन उन्हें शाम को वापस अपने आवास पर रिपोर्ट करना होगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.