हरियाणा के इन जिलों में बनेंगे नए बस स्टैंड, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने की बड़ी घोषणा

सोनीपत | हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा मंगलवार को सोनीपत जिले के दौरे पर थे, जहां उन्होंने जिला परिवाद और कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता की. इस दौरान उन्होंने लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लिया और मौके पर उपस्थित अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से इनके समाधान के आदेश दिए.

fotojet 7

इन जिलों में बनेंगे नए बस स्टैंड

बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए परिवहन मंत्री ने बताया कि सोनीपत, फरीदाबाद, गुरुग्राम और करनाल में नए बस स्टैंड का निर्माण किया जाएगा. उन्होंने कहा कि वर्तमान में इन जिलों के बस स्टैंड शहर के अंदर है और भीड़भाड़ वाली जगह होने से बसें जाम में फंसी रहती है. इस वजह से समय भी अधिक लगता है लेकिन बहुत जल्द इन बस अड्डों को शहर से बाहर शिफ्ट किया जाएगा.

वहीं, विधायक मोहनलाल बड़ौली की मांग पर सोनीपत से सालासर और खाटूश्याम धाम के लिए सीधी बस सेवा शुरू करने की घोषणा करते हुए मूलचंद शर्मा ने कहा कि इस बारे में संबंधित डिपो महाप्रबंधक से जल्द ही विचार विमर्श किया जाएगा. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से लगातार प्रयासरत हैं.

यह भी पढ़े -  फरीदाबाद की जनता के लिए आई राहत, 18 करोड़ से सीवर ओवरफ्लो की समस्या होगी खत्म

परिवहन मंत्री ने कहा कि राज्य के सभी डिपो में BS- 6 मॉडल आधारित नई बसें शामिल हो रही है. लंबे रूटों पर इन बसों को उतारा जाएगा ताकि यात्रियों का सफर आरामदायक हो सकें. इसके साथ ही, जिन रूटों पर बस सेवा बंद पड़ी है वहां पर भी जल्द ही बसें चलाई जाएगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.