आखिर श्मशान में बड़े भाई ने क्यों काटी छोटे की गर्दन, वजह हैरान कर देगी

जींद | हरियाणा के जींद जिले के संडील गांव में बड़े भाई ने बीते दिन शुक्रवार की शाम को लगभग साढ़े पांच बजे के क़रीब श्मशान घाट में छोटे भाई की कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी है. ऐसे में पुलिस ने मृतक की बहन के द्वारा दिए गए बयान पर बड़े भाई कुलदीप के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है और इस मामले में अब जांच भी शुरू कर दी गई है. पुलिस के मुताबिक संडील गांव में लगभग 40 वर्षीय महिपाल और 35 वर्षीय कुलदीप की आपस में पारिवारिक मामलों के चलते पहले भी झगड़े होते रहते थे.

Dah Sanskar

बहन बिमला के ब्यान पर बड़े भाई के ख़िलाफ़ दर्ज़ किया गया केस

बीते शुक्रवार के दिन कुलदीप व महिपाल दोनों ही सुबह शराब के नशे में थे और दोनों के बीच में कहासुनी हो गई थी. इस बीच परिजनों के काफी समझाने पर मामला शांत हो गया. इसके बाद दोपहर को दोनों भाई गांव के श्मशान घाट की तरफ़ चले गए और वहां पर एक बार फिर से दोनों के बीच में झगड़ा हो गया. हालांकि, अब आरोप लगा है कि इस बीच महिपाल ने अपने भाई कुलदीप पर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी और बाद ने महिपाल मौके से फरार हो गया. थोड़े समय बाद सूचना मिलते ही नगूरां चौकी प्रभारी महेंद्र, अलेवा थाना प्रभारी रामुकमार दहिया और सीन ऑफ क्राइम टीम के इंचार्ज डॉ. धमेंद्र मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाए हैं.

पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जींद के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है. और अंत में कुलदीप की बहन बिमला के द्वारा दिए गए बयान को आधार मानते हुए बड़े भाई महिपाल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

एक ही घर में दोनों भाई रहते थे अलग अलग 

पुलिस के मुताबिक कुलदीप अविवाहित है और दोनों भाइयों के कारण से ही बहुत बार झगड़े होते रहते थे. ऐसे में कहा जा रहा है कि कुलदीप कुछ दिन पहले साधु बन गया था और लगभग एक साल बाद लॉकडाउन में ही घर आया था. इसके बाद भी दोनों के बीच काफ़ी विवाद होता रहता था. अब दोनों एक ही घर में अलग- अलग रहते थे.

दोपहर बाद लगभग तीन बजे ग्रामीणों ने दोनों को झगड़ते हुए उनकी गली से जाते हुए देखा था और लगभग साढ़े पांच बजे के क़रीब ख़बर मिलती हैं कि महिपाल ने कुलदीप की हत्या कर दी. अब अलेवा थाना प्रभारी रामकुमारी दहिया ने जानकारी सांझा करते हुए बताया है कि संडील गांव में बड़े भाई महिपाल द्वारा छोटे भाई कुलदीप की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने की सूचना मिली है.

Avatar of Vanshika
Vanshika
View all posts