अब हरियाणा में ऑनलाइन भरना होगा पानी और सीवर का बिल

चंडीगढ़ । हरियाणा में पानी और सीवर के बिल भरना अब और भी आसान होगा. इन बिलों का भुगतान करने के लिए भारत बिल भुगतान प्रणाली की व्यवस्था की गई है. जिसके जरिए आसानी से इन बिलों का भुगतान किया जा सकेगा.

Webp.net compress image 11

बिल भरने मे  नहीं करना पड़ेगा समस्याओं का सामना

भीम,गूगल प्ले, और पेटीएम जैसे डिजिटल चैनलों से पानी व सिवरो के बिल आसानी से भुगतान किये  जा सकेगे . जन स्वास्थ्य व अभियांत्रिकी विभाग नेट बैंकिंग,डेबिट और क्रेडिट कार्ड से पहले ही डिजिटल भुगतान स्वीकार कर रहा है.बता दे कि बीबीपीएस एक समन्वित बिल भुगतान प्रणाली है. जिससे लोगों को सुविधाजनक तरीके से सभी प्रकार के बिल शुल्क का भुगतान,  एक किस स्थान पर करने की सुविधा दी जाती है.

शिकायतों के समाधान के लिए डीपीएस शिकायत प्रणाली

बिल का  भुगतान किसी भी  डिजिटल मोड के माध्यम से किया जा सकता है. इस पर सभी बिल पे शुल्क और तत्काल भुगतान की पुष्टि के साथ देखे जा सकते हैं. साथ ही बीबीपीएस में शिकायत प्रणाली का भी प्रावधान किया गया है. जोकि डिजिटल भुगतानों के निवारण से संबंधित है. इसके माध्यम से जल्द से जल्द उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान किया जाएगा

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सरकारी स्कूलों के बच्चों को मिलेगा पहचान पत्र, होगी नई पहल
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.