28 जून से शुरू होगा BCCI के घरेलू सीजन, 70 दिन तक चलेगा रणजी ट्रॉफी

स्पोर्ट्स डेस्क | BCCI ने जून में होने वाली घरेलू सीजन के शेड्यूल की घोषणा कर दी है. साल 2023- 2024 में 28 जून से घरेलू सीजन की शुरुआत दलीप ट्रॉफी टूर्नामेंट की जाएगी. वहीं, रणजी ट्रॉफी अगले साल 5 जनवरी से खेला जाएगा. पिछले सीजन में रणजी ट्रॉफी में सौराष्ट्र की टीम को सफलता मिली थी. उसने फाइनल में बंगाल को हराकर खिताब अपने नाम किया था.

World Cup Cricket Match

बात अगर दलीप ट्रॉफी की करें तो यह छह क्षेत्रीय टीमों के बीच खेली जाएगी. इसके बाद, देवधर ट्रॉफी लिस्ट ए टूर्नामेंट, ईरानी कप, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी पुरुषों की टी20 राष्ट्रीय चैंपियनशिप  और विजय हजारे वनडे ट्रॉफी का आयोजन होगा.

रणजी ट्रॉफी का पूरा शेड्यूल

70 दिन तक यह टूर्नामेंट चलेगा. जिसमें पुरुषों के सीनियर वर्ग में Ranji Trophy सीजन का आखिरी टूर्नामेंट होगा. इसके एलीट ग्रुप के लीग चरण के मैच 5  जनवरी से 19 फरवरी के बीच खेले जाएंगे जबकि नॉकआउट चरण 23 फरवरी से 14 मार्च तक होगा.

यह भी पढ़े -  एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में झज्जर के सुमित ने जीता लगातार दूसरा गोल्ड मेडल, ऐसा करने वाले देश के पहले पहलवान

प्लेट ग्रुप के लीग मैच पांच जनवरी से पांच फरवरी के बीच जबकि नॉकआउट चरण नौ से 22 फरवरी तक खेला जाएगा. एलीट वर्ग में चार ग्रुप में आठ- आठ टीमें होंगी जिसमें से हर ग्रुप की शीर्ष की दो-दो टीमें क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी. प्लेट ग्रुप में छह में से शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी. प्लेट ग्रुप के फाइनल में पहुंचने वाली दोनों टीमें आगामी सीजन (2024- 25) में एलीट ग्रुप में शामिल होंगी. एलीट ग्रुप की 32 टीमों की समग्र तालिका में आखिरी दो स्थान पर रहने वाली टीमें प्लेट ग्रुप में खिसक जाएंगी.

Avatar of Naina Chauhan
Naina Chauhan
View all posts