IPL 2023: लखनऊ सुपर जाएंट्स की जीत के बाद प्वाइंट्स टेबल में बड़ा फेरबदल, यहाँ पढ़े अपडेट

स्पोर्ट्स डेस्क | IPL में बुधवार को लखनऊ सुपर जाएंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच में लखनऊ की टीम ने राजस्थान रॉयल्स को 10 रन से हरा दिया. ये मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में हार के बावजूद भी राजस्थान की टीम 8 प्वॉइंट्स के साथ Point Table में टॉप पर बनी हुआ है. वहीं, लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम 8 प्वॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर बनी है. यानि देखा जाए तो इस मैच से प्वॉइंट्स टेबल में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

Lucknow Super Gaints LSG IPL 2023 Squad

जानिए प्वॉइंट्स टेबल का हाल?

टीम मैच जीत  हार  टाई नो रिजल्ट प्वॉइंट्स
RR 6 4 2  0  0 8
LSG 6 4 2  0  0 8
CSK 6 3 2  0  0 6
GT 5 3 2  0  0 6
PBKS 5 3 2  0  0 6
MI 5 3 2  0  0 6
KKR 5 2 3  0  0 4
RCB 5 2 3  0  0 4
SRH 5 2 3  0  0 4
DC 5 0 5  0  0 0

दिल्ली कैपिटल्स को पहली जीत की तलाश

आज यानि गुरूवार को शाम 7.30 बजे दिल्ली कैपिटल्स की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेगी. इस मैच में दिल्ली की टीम जीत की तलाश में मैदान में नजर आने वाली है. अब तक डेविड वार्नर की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स ने 5 मुकाबले खेले हैं लेकिन पांचों बार हार का सामना करना पड़ा है.

Avatar of Naina Chauhan
Naina Chauhan
View all posts