किसी बंगले से कम नहीं इन 5 भारतीय होटलों का किराया, लाखों रूपये है रोज का खर्च

नई दिल्ली | हमारे देश में लग्जरी लाइफ़स्टाइल जीने वाले काफी लोग हैं, यदि आप भी उन सब में से ही एक है तो आज की यह खबर आपके लिए काफी अहम होने वाली है. आज हम आपको देश के पांच ऐसे लग्जरी होटलों के बारे में जानकारी देंगे, जिनका एक रात का किराया सुनकर आपको काफी हैरानी होगी.

Hotel Resort

इन लग्जरी होटल में रुकने के लिए आपको 15 हजार रूपये से लेकर 5 लाख रूपये प्रति दिन तक किराया देना होता है. किराए की कीमत सुनकर आपको भी यही लग रहा होगा कि इतने में तो इंसान अपना घर ही ले ले, जितना वह होटल में किराया देगा.

भारत के 5 लग्जरी होटल

ताज फलकनुमा: यह होटल हैदराबाद का काफी लग्जरी होटल है. इस बात का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि इसका 1 दिन का किराया 24,000 रूपये से शुरू होता है जो 4 लाख रूपये तक है. यहां रहकर आप बिल्कुल राजाओं वाली फील ले सकते हैं.

ताज लेक पैलेस: उदयपुर का ताज लेक पैलेस एक लग्जरी होटल है. हर कोई व्यक्ति इस होटल में जाना चाहता है परंतु इसका किराया काफी ज्यादा है. ताज पैलेस एक खूबसूरत हिल स्टेशन भी है, यहां का एक रात का किराया 17,000 रूपये से शुरू होता है.

द लीला पैलेस दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में भी एक से एक बेहतरीन लग्जरी होटल्स है, उन्हीं में से एक द लीला पैलेस है. इस लग्जरी होटल में रुकने के लिए आपको 1 दिन का कम से कम 11 हजार रूपये और ज्यादा से ज्यादा 3.5 लाख रूपये तक किराया देना होता है.

यह भी पढ़े -  चौकोर या रैक्टेंगुलर टुकड़ों में क्यों बंटी होती है चॉकलेट, जानें इसके पीछे छिपे गजब के साइंस की कहानी

रामबाग पैलेस: राजस्थान का एक और शहर जयपुर भी रॉयल फील देने में पीछे नहीं है. यहां के रामबाग पैलेस में एक रात रुकने का किराया 24 हजार रूपये से शुरु होता है जो 4 लाख रूपये तक है. आप अपने बजट के हिसाब से यहां रूम बुक करवा सकते हैं.

उम्मेद भवन पैलेस: राजस्थान का जोधपुर किसी भी शाही जगह से कम नहीं है, यहां का उम्मेद भवन पैलेस किसी को भी आकर्षक कर देगा. यह भारत के लग्जरी होटल्स में शामिल है. इस पैलेस में 1 दिन का किराया 21 हजार रूपये से 4 लाख रूपये तक है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.