52 गज का दामन सॉन्ग के बाद रेणुका पवार का नया गाना काला दमन हुआ रिलीज, वीडियो ने मचाई धूम

नई दिल्ली । हरियाणवी सिंगर रेणुका पवार ने इन दिनों यूट्यूब पर धूम मचा रखी है. रेणुका पवार ने हाल ही में अपने हरियाणवी सॉन्ग बावन गज का दामन से खूब वाहवाही बटोरी थी. इसी बीच उनका एक और गाना रिलीज हुआ है. जिसका नाम काला दामन है. उनका यह गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है.

RENUKA

रेणुका पवार का गाना आते ही सोशल मीडिया पर छा गया

उनके इस गाने को भी फैंस का जबरदस्त प्यार मिल रहा है. उनका यह गाना ऑफिशियल MP3 यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. रेणुका पवार के हरियाणवी सॉन्ग काला दामन को अभी से ही हजारों व्यूज मिल चुके हैं. इस गाने पर उन्होंने वीडियो में भी परफॉर्म किया है. रेणुका पवार ने हरियाणवी सोंग्स की वजह से अपनी फैन फॉलोइंग में काफी इजाफा किया है.

एक के बाद एक सुपरहिट सॉन्ग देती  जा रही है रेणुका पवार

उनके अन्य गानों की तरह ही फैन्स उनके इस गाने को भी खूब प्यार दे रहे हैं. बता दे कि काला दामन सॉन्ग से पहले रेणुका पवार के तीन हरियाणवी सॉन्ग भी रिलीज हो चुके हैं. इसमें सपना चौधरी के साथ उनका सॉन्ग चटक मटक भी है. हाल ही में सॉन्ग हरियाणवी बीट रिलीज हुआ था. रेणुका पवार एक के बाद एक सुपरहिट सॉन्ग देती जा रही है. फ्यूचर में भी वे ऐसे ही कई धमाकेदार सॉन्ग लेकर आने वाली है. फैंस को उनके गानों का काफी इंतजार रहता है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- हरियाणा के बीच सड़क कनेक्टिविटी होगी और ज्यादा बेहतर, मुनक नहर किनारे बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.