हरियाणा के करनाल में आंदोलनकारी किसानों का विरोध, धरना खत्‍म करने का अल्‍टीमेटम

पानीपत | बीते दिन से दिल्ली में उग्र प्रदर्शन का जनविरोध शुरू हो गया है. ऐसे में हरियाणा के करनाल के घरौंड़ा में बसताड़ा टोल प्‍लाजा पर धरना प्रदर्शन कर रहे, किसानों के पास स्‍थानीय गांव के लोग पहुंच गए. इस बीच वहां झड़प भी हुई. इसकी मामले की सूचना पुलिस प्रशासन तक पहुंची तो फ़िर वहां मौके पर एक भारी संख्‍या में पुलिस का बल पहुंच गया.

Kisan Tractor Rally

दोपहर तक टोल खाली करने के लिए जारी किए गए निर्देश

इस दौरान स्‍थानीय ग्रामीणों से आंदोलन कर रहे किसानों की बहस शुरू हो गई. ऐसे में किसी भी अप्रिय घटना के होने से पहले ही पुलिस ने दोनों पक्षों को वहां से हटा दिया. इसके बाद आंदोलन कर रहे किसानों से बातचीत की गई और फ़िर आज शाम से ही पहले टोल खाली करने के निर्देश जारी दिए है. वहीं इस मौके भारी पुु‍लिस बल को भी तैनात कर सकते गया है.

 किसानों ने लगाया जाम, पुलिस ने स्थिति को किया सामान्य

वहां टोल प्लाजा पर किसानों ने जैसे ही जाम लगाया तो फिर थोड़ी ही देर में पुलिस ने उन्हें समझा बुझा कर स्थिति को सामान्य कर दिया. जाम खुलवा कर यातायात को स्थिति पर भी पूरी तरह से काबू पा लिया गया है. ऐसे में एसपी गंगा राम पुनिया ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि स्थिति अभी पूरी तरह से नियंत्रण में है.

एक तरफ का किसानों ने खोला टैंट, लंगर सेवा हुई बन्द

एक ओर पुलिस की तरफ से दिशा निर्देश जारी होने के बाद किसानों ने टोल पर लगे हुए एक तरफ के टैंट को अब हटा दिया है. सूत्रों के अनुसार खबर है कि इस टैंट में लंगर बनता था. हालांकि, किसान अभी दूसरी तरफ धरने पर डटे हुए हैं. ऐसे में इस तनाव पूर्ण स्थिति को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस फोर्स को हर जगह तैनात किया गया है.

घरौंडा में उत्पन्न हुई तनाव की स्थिति 

दिल्ली से किसानों के जत्थे को वापिस भेजने का सिलसिला अब शुरू हो गया है. दिल्ली से ट्रैैक्टर लेकर वापिस जा रहे कुछ किसानों के साथ घरौंडा में लोगों की झड़प भी हुई. इसी बीच में हाइवें पर किसानों का जमावडा शुरू हो गया. घरौंडा में स्थिति काफ़ी ज्यादा तनाव पूर्ण होने की वजह से अधिक पुलिस बल को भी तैनात किया गया. साथ ही साथ वहां पर पुलिस थाने में डीसी व एसपी भी पहुंच गए है.

Avatar of Vanshika
Vanshika
View all posts