बड़ी अपडेट: राम रहीम को लगा बड़ा झटका, हाई कार्ट से नहीं मिली राहत

रोहतक | रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को कोर्ट की ओर से एक बार फिर से झटका मिला है. झटका इसलिए क्योंकि कोर्ट ने राहत देने के लिए मना कर दिया है. पंजाब एवं हरियाणा हाई कार्ट ने रंजीत हत्‍याकांड में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को राहत नहीं दी है. बीते दिन हाई कोर्ट ने उनकी सीबीआइ कोर्ट चल रही रंजीत सिंह की हत्या के के मामले की सुनवाई को टालने की याचिका को वापस लेने की छूट देते हुए खारिज कर दिया है.

RAM RAHIM HANNIPREET

हाई कोर्ट बार की तरफ़ से काम निलंबन रखने के चलते इस मामले में हाई कोर्ट बार का कोई भी वकील पेश नहीं हुआ था. जिस वजह से दिल्ली के ही एक वकील ने राम रहीम की पैरवी करते हुए याचिका वापस लेने के लिए प्रार्थना की. इस पर हाई कोर्ट बेंच ने इस याचिका को वापस लेने की छूट देते हुए इस याचिका को पूरी तरह से खारिज कर दिया. बाद में कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट से कहा कि अगर सुविधाजनक हो तो वह पहले अन्य साथी आरोपियों के वकील की दलील सुन सकती है.

अंतिम बहस होगी पंचकूला में..

डेरा सच्‍चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की ओर से याचिका दायर कर सीबीआइ कोर्ट में पूर्व डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या के मामले की सुनवाई को लगभग चार सप्ताह तक टालने का निर्देश देने के लिए आग्रह किया है. इस मामले में फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता है. सूत्रों के अनुसार खबर है कि पंचकूला की सीबीआइ कोर्ट में इस मामले को लेकर अंतिम बहस हो सकती है.

 गुरमीत राम रहीम का वकील हुआ कोरोना पॉजिटिव

गुरमीत राम रहीम की तरफ़ से दायर याचिका में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि उनका वकील गंभीर बीमारी से ग्रस्त है और इस बीच उसकी कोरोना रिपोर्ट भी पाजीटिव है. यही अब सबसे बड़ा कारण है कि गुरमीत राम रहीम सिंह से जुड़े मामले की सुनवाई को लगभग चार सप्ताह के लिए टाल दिया जा सकता है. इस दौरान उसने सीबीआइ कोर्ट में भी अपनी मांग को लेकर अर्जी दायर की किंतु, अभी तक उस पर कोई विचार नहीं किया गया है.

 

Avatar of Vanshika
Vanshika
View all posts