खुशखबरी: Haryana ITI के सभी छात्रों को किया गया पास, नहीं देनी होगी अब कोई परीक्षा

पंचकुला | बीते वर्ष कोरोना महामारी की वजह से औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (Haryana ITI) यानी आईटीआई में कक्षाएं नहीं लग पाई थी, यही सबसे बड़ी वजह थी कि आईटीआई में पढ़ने वाले छात्र और छात्राएं लगातार धरना प्रदर्शन कर सभी विद्यार्थियों को पास करने की मांग कर रहे थे. थोड़े समय पहले तक इस मामले में असमंजस बना हुआ था कि परीक्षाएं आयोजित करवाई जाएंगी या फ़िर नहीं.

ITI Haryana

इस मामले को ले कर सोशल मीडिया पर भी लगातार विचार विमर्श किया जा रहा था. ऐसे में अब विभाग की ओर से विद्यार्थियों की इस मांग को पूरा कर दिया गया है. हाल ही में विभाग की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर यह खबर साझा की गई है कि आईटीआई में पढ़ने वाले सभी छात्रों को पास कर दिया गया है. अब उन्हें किसी भी प्रकार से कोई परीक्षा नहीं देनी पड़ेगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में मुख्यमंत्री दुग्ध उपहार योजना शुरू, सरकारी स्कूलों की छात्राओं को मिलेगा फ्लेवर्ड मिल्क पाउडर व मिल्क बार

इस खबर के बाद से विद्यार्थियों में खुशी की लहर है. वहीं दूसरी ओर विद्यार्थियों ने अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि जब कक्षाएं ही नहीं लगी तो, परीक्षाएं किसी भी आधार पर नहीं ली जा सकती थी. पूरे प्रदेश में कुल 1930 आईटीआई हैं और अब इन सभी जगह पर राहत का माहौल बना हुआ है.