शीघ्र होंगे पंचायत चुनाव, दिल्ली कर रही किसानों से बातः सीएम

चंडीगढ़ | प्रदेश की पंचायती सरकार का कार्यकाल थोड़े ही दिनों में खत्म होने वाला है. अब केवल थोड़े ही दिन शेष है और ऐसे में सरकार इन सभी चुनावी तैयारियों को लेकर काफी ज्यादा कशमकश में है. इस समय पर ऐसा केवल इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि, अभी तक न तो वार्डबंदी पूरी हुई है और न आरक्षण की स्थिति साफ हो सकी है. ऐसे में इस दौरान करनाल पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस स्थिति पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए साफ तौर पर कहा है कि पंचायत चुनाव शीघ्र ही आयोजित करवाए जा सकते हैं और इसके लिए तैयारियां भी पूर्ण रूप से चल रही है.

CHUNAV IMAGE

200 पंचायतों की हुई इस बार बढ़ोतरी 

पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जनता दरबार में फरियादें सुनने के पश्चात मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बातचीत के दौरान पूछे गए एक सवाल के जवाब में उत्तर देते हुए कहा कि पंचायत चुनाव शीघ्र ही आयोजित करवाए जाएंगे. इसकी तैयारियां दुरुस्ती की जा रही हैं. वहीं दूसरी ओर, किसान आंदोलन पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बोले कि केंद्र सरकार किसानों से बात करने की लगातार कोशिश कर रही हैं. इस मामले में जल्द ही हमें समाधान की उम्मीद है. हरियाणा में इस बार लगभग 200 पंचायतों की बढ़ोतरी की जा चुकी है.

तैयारियों को देखकर बिल्कुल नहीं लगता कि तय समय पर होंगे पंचायती चुनाव

वर्ष 2016 में हुए पंचायत चुनाव के बाद 24 फरवरी को सभी पंचायतों में शपथ ग्रहण कराई गई थी. इसी दिन से ही पंचायतों का कार्यकाल माना जा रहा है. ऐसे में बीते कुछ दिनों पहले उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भी 24 फरवरी से पहले पंचायत चुनावो का आयोजन करवाने की बात कही थी किन्तु अभी तक हरियाणा सरकार की चुनावी तैयारियों को देखकर किसी भी स्थिति में यह नहीं लग रहा है कि यह चुनाव समय पर ही करवाए जाएंगे क्योंकि, पंचायतों का कार्यकाल पूरा होने में अब सिर्फ एक पखवाड़ा शेष है.

चुनाव को लेकर स्थिति नहीं हुई है अभी भी साफ

पंचायती राज संस्थाओं, जिला परिषद, ब्लॉक समिति व ग्राम पंचायत चुनाव के लिए सबसे ज़रूरी मानी जा रही वार्डबंदी की स्थिति भी इस समय तक साफ़ नहीं है और अभी तक स्पष्ट नहीं किया गया है कि महिला आरक्षण को लेकर कार्यवाही पूरी हो सकी है या फिर यह काम भी अधूरा ही पड़ा है. अब ऐसा माना जा रहा कि किसान आंदोलन की वजह से सरकार की चुनावी तैयारियों में शिथिलता आई है परन्तु, फिर भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर यह साफ तौर पर कहते हुए नजर आए कि चुनाव शीघ्र कराए जाएंगे.

Avatar of Vanshika
Vanshika
View all posts