हरियाणा के इस शहर में बनेगा सुविधाओं से लैस मॉडल बस टर्मिनल

हरियाणा | हरियाणा के बल्लभगढ़ में सभी सुविधाओं से लैस मॉडल बस टर्मिनल विकसित करने का रास्ता साफ हो गया है. ऐसे में करीबन 21 एकड़ भूमि पर बनने वाले इस बस टर्मिनल में रिटेल, कमर्शियल और हॉस्पिटेलिटी आदि जैसी तमाम सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकती है. हालांकि, बस टर्मिनल का निर्माण हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन की ओर से किया जाएगा और यह सूत्रों के मुताबिक कहा जा रहा है कि यह लगभग 2 साल केअंदरअंदर में बन कर तैयार कर दिया जाएगा.

fotojet 7

जानें, कैसे बनेगा आय का स्रोत एक बस टर्मिनल 

हरियाणा के परिवहन मंत्री मूल चंद शर्मा ने विभाग व कॉर्पोरेशन के अधिकारियों के साथ विषेश रूप से एक बैठक का आयोजन कर इसकी सैद्धान्तिक स्वीकृति दे दी है. ऐसे में पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन की ओर से जल्द ही इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट भी पेश कर दी जा सकती है. वहीं, हरियाणा के परिवहन मंत्री मूल चंद शर्मा ने अपनी इस मुख्य रूप से आयोजित की गई बैठक में कहा कि शहर की प्राइम लोकेशन पर बनने वाले इस बस टर्मिनल में सिर्फ़ और सिर्फ़ बसों का ही ठहराव नहीं होगा अपितु यह विभाग के लिए आय का भी एक महत्वपूर्ण स्रोत बन सकता है. ऐसे में उन्होंने कहा कि इसमें एक शानदार मॉल भी बनाया जाएगा जहां पर आम लोगों की जरूरतों के मुताबिक़ ही सभी सुविधाएं प्रदान करवाई जाएंगी. यहां ख़ास तौर पर हॉल, फूड कोर्ट और कपड़ों के शोरूम भी बनाए जाएंगे.

जानें, परिवहन मंत्री ने अधिकारीयों को क्या दिए निर्देश

हालंकि, सूत्रों का कहना है कि उन्होंने अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा है कि इस बस टर्मिनल को बनाते समय इस बात का मुख्य रूप से ख्याल रखा जाए कि यह जीटी रोड से ऊंचाई पर हो और पानी की निकासी के लिए भी सही ढंग से व्यवस्था की गई हो. ऐसे में यहां पर पार्किंग का भी सही तरीके से प्रबंध किया जाए जिससे यहां आने वाले वाहनों को पार्किंग करते समय दिक्कत का सामना ना करना पड़े.

विभाग के बेड़े में कुल 800 बसें होंगी शामिल

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने अंत में कहा कि जल्द ही विभाग के बेड़े में कुल 800 बसें शामिल की जा सकती है. इनमें से कुल 400 बसें मार्च माह तक आ जाएंगी जबकि वही दुसरी तरफ अगर बाकी 400 बसों की बात करें तो उन्हें भी जल्द ही खरीद लिया जाएगा. साथ ही साथ, उन्होंने अधिकारियों से साफ़ तौर पर कहा कि इस समय पर कुंभ के मेले के लिए भी पूरी तैयारी रखी जाए जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी न झेलनी पड़े.

Avatar of Vanshika
Vanshika
View all posts