ITI: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, जानें पूरा विवरण

झज्जर | हरियाणा राज्य के झज्जर जिले के आईटीआई संस्थान (ITI) बहादुरगढ़ में एक बार फिर से दाखिला प्रक्रिया शुरू होने जा रही है. ऐसे में आज यानी शनिवार को फरवरी माह की 13 तारीख़ से यह दाखिला प्रक्रिया शुरू होने जा रही है. यहां हम आपको मुख्य रूप से बता दें कि यह प्रक्रिया आने वाली 15 फरवरी तक यूं ही जारी रहेगी. ऐसे में विद्यार्थियों को संस्थान स्तर पर ऑन दी स्पॉट दाखिला दिया जाएगा. दरअसल, कोरोना की वजह से दाखिला प्रक्रिया में पहले से ही काफी देरी हो चुकी है.

ITI Haryana

बहादुरगढ़ आईटीआई (ITI) खाली रह गई काफ़ी सीटे

निर्धारित चरणों के अतिरिक्त बार- बार आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है. इस प्रकार से पिछ्ला वर्ष ऐसे ही बीत गया और फ़िर इसके बावजूद भी ज्यादातर संस्थानों (ITI) में सीटें खाली रह गईं. सूत्रों के अनुसार खबर है कि बहादुरगढ़ आईटीआई में भी काफी सीटें खाली रह गई हैं. हालांकि, अब आईटीआई में पढ़ाई शुरु हो चुकी है किन्तु, अब कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने हाल ही में नए आदेश जारी किए हैं. जारी किए गए नए आदेशों का पालन करना भी अनिवार्य किया गया है.

आईटीआई ( ITI) में पढ़ने के इच्छुक छात्र एवं छात्राओं के लिए सुनहरा अवसर

इन आदेशों के मुताबिक जिन जिन संस्थानों में अभी भी सीटें खाली हैं वहां पर एक बार फिर से दाखिला प्रक्रिया को शुरु किया जा रहा है. ऐसे में प्रक्रिया 13 फरवरी से शुरू होकर 15 तारीख की दोपहर तक बिना किसी रोक टोक के जारी रहेगी. वहीं, आईटीआई बहादुरगढ़ की प्रिंसिपल गीता आर सिंह ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए बताया कि आईटीआई में पढ़ने के इच्छुक छात्र एवं छात्राओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर है. यह मुंह को उनके भविष्य को एक नई राह दिलवा सकता है.

अब आईटीआई ने आरक्षण नहीं होगा लागू

आईटीआई (ITI) विभाग के आदेशों पर ऑन दी स्पॉट दाखिले की प्रक्रिया आज शनिवार के दिन सुबह से ही चालू हो जाएगी. ऐसे में नए व पुराने आवेदनों की संयुक्त मेरिट के आधार पर ही छात्र एवं छात्राओं को दाखिला दिया जाएगा. इसमें किसी भी तरह का आरक्षण लागू नहीं होगा. जारी किए गए नए दिशा निर्देशों के बाद यह साफ़ कर दिया गया है कि अब बुद्धिमत्ता और मार्क्स के आधार पर ही चयन किया जाएगा.

Avatar of Vanshika
Vanshika
View all posts