फरीदाबाद के पास इन 5 हिल स्टेशनों पर घूमकर करें इंजॉय, मात्र 7 हजार का होगा खर्चा

फरीदाबाद | हरियाणा का औद्योगिक केंद्र फरीदाबाद भी यात्रा के मामले में अन्य शहरों को टक्कर दे रहा है. यहां की ऐतिहासिक इमारतें और पार्क लोगों का वीकेंड बनाते हैं लेकिन अगर बात किसी हिल स्टेशन पर जाने या लंबे वीकेंड पर जाने की हो तो कई बार लोगों के लिए यह तय करना मुश्किल हो जाता है कि आखिर हम कहां जाएं? आखिर, ऐसी कौनसी जगह है जिसे हम घूमने के लिए चूज करें?

morni hills 2

हालांकि, आपको इतना सोचने की जरूरत नहीं है. अगर आप घूमने के शौकीन हैं तो हम आपके लिए कुछ ऐसे हिल स्टेशन लेकर आए हैं जो फरीदाबाद के बेहद करीब होंगे और आपका दिल भी जीत लेंगे. शॉर्ट ट्रिप प्लान करने के लिए यह पांच पहाड़ी जगह तो बेस्ट रहेगी. इसके साथ ही, आप यहां मात्र ₹7000 तक घूम सकते हैं. तो आईए जानते हैं हिल स्टेशन के बारे में….

मोरनी हिल्स (Morni Hills)

मोरनी हिल्स को हरियाणा का एकमात्र हिल स्टेशन कहा जाता है. यह जगह दिल्ली से बहुत करीब है. शहर से आप हिमालय की शिवालिक श्रृंखला भी देख सकते हैं, यहां चारों ओर की हरियाली आपका दिल जरूर जीत लेगी. बता दें कि दिल्ली एनसीआर के ज्यादातर लोग यहां घूमने के लिए आते हैं. यहां आप मोरनी किला, मोरनी एडवेंचर पार्क, करोह पीक और टिक्कर ताल जैसी जगहों पर भी जा सकते हैं. इसकी फ़रीदाबाद से दूरी मात्र 292.9 किमी है.

चायल (Chail)

चायल एक ऐसी जगह है, जहां लोग शांति पाने के लिए सबसे ज्यादा जाते हैं. हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में स्थित चायल, फरीदाबाद से घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह मानी जाती है. सतलज घाटी के करीब ऊंची चोटियों से घिरी यह जगह दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट मैदान भी यहीं स्थित है. चायल में घूमने के लिए लोकप्रिय स्थानों में काली का टिब्बा, सिद्ध बाबा का मंदिर, चैल अभयारण्य और चैल गुरुद्वारा साहिब शामिल हैं. यह फ़रीदाबाद से मात्र 381.7 किमी की दूरी पर स्थित है.

बड़ोग (Barog)

बड़ोग घूमने के लिए एक और बेहतरीन जगह है, प्रकृति प्रेमियों से घिरी यह जगह अपने भव्य परिवेश के कारण पर्यटकों को बहुत पसंद आती है. कई शानदार जगहों का घर होने के अलावा, यह ट्रेक प्रेमियों के लिए घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है. बड़ोग में घूमने के लिए लोकप्रिय स्थान करोल टिब्बा ट्रेक, मोहन शक्ति राष्ट्रीय विरासत पार्क, मेनरी मठ और डगशाई हैं. यह फ़रीदाबाद से मात्र 335.5 किमी की दूरी पर स्थित है.

मसूरी (Mussoorie)

नैनीताल, शिमला की तरह मसूरी भी लोगों की पसंदीदा जगह बन गई है, चाहे गर्मी हो या सर्दी, यहां हमेशा पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है. अगर आप सोच रहे हैं कि इस जगह की शुरुआत कैसे हुई तो हम आपको बता दें कि एक ब्रिटिश कमांडर इस जगह पर शिकार के लिए आया था, वह इस जगह की सुंदरता से इतना प्रभावित हुआ कि उसने इस जगह को अच्छी तरह से बनाने का फैसला किया. मसूरी में घूमने लायक जगहें हैं मसूरी झील, जॉर्ज एवरेस्ट हाउस, क्राइस्ट चर्च और मसूरी हेरिटेज सेंटर. यह फ़रीदाबाद से मात्र 306.0 किमी की दूरी पर मौजूद है.

मनाली (Manali)

लोकप्रिय हिल स्टेशन मनाली ब्यास नदी के तट पर और कुल्लू घाटी के अंत में स्थित है. मनाली हिमाचल प्रदेश के शीर्ष पर्यटन स्थलों में से एक है. यह स्थान अपनी सुखद जलवायु, बर्फ से ढकी हिमालय की चोटियों, हरे- भरे दृश्यों और शांतिपूर्ण वातावरण के लिए प्रसिद्ध है. मनाली में घूमने लायक स्थान हैं हिमाचल संस्कृति और लोक कला संग्रहालय, रोहतांग ला, भृगु झील और जोगिनी झरना शामिल हैं. यह फ़रीदाबाद से मात्र 562.6 किमी की दूरी पर है.

Avatar of Ajay Raj
Ajay Raj
View all posts