करनाल में विवाद के बाद दलित बस्ती में तोड़फोड़, बाइकों में लगाई आग

करनाल | हरियाणा के करनाल जिले में फूसगढ़ स्थित वाल्मीकि बस्ती में किसी बात को लेकर झगड़ा होने के बाद कुछ लोगों की ओर से कुल आठ मकानों में तोड़फोड़ की गई और फ़िर उसके बाद तीन मोटर साइकिलों में आग लाग दी गई. झगड़े की थोड़ी ही देर बाद यहां पर कुछ लोगों ने यहां पर तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी.

युवकों को गैर कानूनी काम करने के लिए किया जा रहा था मजबूर 

इसके बाद पुलिस ने संवाददाताओं से बातचीत करते समय बताया कि गुरुवार की दोपहर को हुई इस घटना के जुड़े दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. ऐसे में दलित बस्ती में रहने वाले लोगों ने आरोप लगाया है कि अगड़ी जाति के कुछ लोग आस पास के इलाके के युवकों को गैर कानूनी काम करने के लिए मजबूर करते थे.

POLICE 4

स्थानीय निवासियों और लोगों के एक गुट के बीच हुआ विवाद 

पुलिस ने आगे की वार्ता में कहा है कि आरोप की पुष्टि की फ़िलहाल की जा रही है. वहीं, दूसरी ओर वहां के इलाके के लोगों ने आरोप लगाया है कि इस मामले को लेकर स्थानीय निवासियों और लोगों के एक गुट के बीच विवाद होने के की वजह से इस घटना को अंजाम दिया गया है. इस घटना के बाद से आस पास रहने वाले लोगों के मन में डर की स्थिति बनी हुई है.

इलाक़े में जगह जगह पुलिस कर्मियों को किया गया तैनात 

उन्होंने अपना ब्यान देते हुए कहा है कि आरोपियों ने कुल आठ मकानों में तोड़- फोड़ की है और फ़िर इसी के साथ साथ तीन मोटर साइकिलों को भी आग के हवाले कर दिया है. इस खौफनाक घटना के बाद से ही अब इस इलाके में पुलिस कर्मियों को जगह जगह पर तैनात कर दिया गया है. इस इलाके में अब पुलिस लगातार अपनी नजर रखे हुए हैं.

पुलिस अधीक्षक (एसपी) गंगा राम पुनिया से हुई विषेश वार्ता

जिला करनाल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) गंगा राम पुनिया जी ने इस मामले पर प्रकाश डालते हुए कहा है कि इलाके में स्थिति अब शांति पूर्ण है. आगे उन्होंने कहा कि तीन मोटर साइकिलें और कुछ मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं. साथ ही साथ अपने ब्यान में अधिकारी ने कहा कि हमने दो आरोपियों को हाल ही में गिरफ्तार भी कर लिया है. उसके बाद एसपी ने बताया कि इस मामले को पुलिस के द्वारा दर्ज कर लिया गया है और फ़िलहाल गहनता से जांच जारी है.

Avatar of Vanshika
Vanshika
View all posts