बिग ब्रेकिंग: हरियाणा रोडवेज की बस का बड़ा हादसा, 20 से ज्यादा सवारियां…

जींद | हरियाणा रोडवेज से लगातार कोई न कोई हादसे कि खबर मिल रही है. हाल ही में ख़राब मौसम के चलते धुँध और ओवरटेकिंग की वजह से सड़क हादसों की संख्या काफी अधिक इजाफा देखने को मिला है. ऐसे में हरियाणा के जिला जींद में हरियाणा रोडवेज और ट्रक की आमने सामने की टक्कर हो गई है और इसके बाद सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि यहां पर लगभग 20 से भी अधिक सवारियां घायल हो गई हैं. यह हादसा जींद व रोहतक रोड पर किनाना गांव के नज़दीक का बताया जा रहा है.

Haryana Roadways Accident

चालक और परिचालक दोनों को ही आई है गंभीर चोट

सूत्रों से हासिल हुई जानकारी के अनुसार हम कह सकते हैं कि बस के चालक और परिचालक दोनों को ही गंभीर चोट आईं है ओर इन्हीं चोटों के चलते दोनों को ही रोहतक पीजीआई में फ़िलहाल रेफर कर दिया गया है. कहा जा रहा है कि हादसे में घायल अन्य लोगों को भी जींद के सामान्य अस्पताल में समय रहते भर्ती करवा दिया गया था. यहां पर अब घायलों का इलाज किया जा शुरू चुका है. डॉक्टर्स का कहना है कि दोनों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है.

ओवरटेक करते समय ट्रक ने मारी बस को टक्कर

यहां हम आपको विशेष रूप से जानकारी दें दे कि यह हादसा जींद रोहतक रोड पर किनाना गांव के नज़दीक का बताया जा रहा है. हालंकि, फिलहाल सिर्फ़ डॉक्टर से ही बातचीत हो पाई है और उन्होने बताया है कि यह बस जींद से रोहतक की ओर जा रही थी, तभी सामने से आ रहा ट्रक ओवर टेक कर रहा था और फिर सही दिशा में चल रही इस बस को सीधे टक्कर मार दी जाती है. यह बस बिल्कुल सही दिशा में चल रही थी.

जींद सामान्य अस्पताल के डॉक्टर राजेश भोला जी ने स्पष्ट रूप से कहा कि कुल 20 सवारियों को चोटे आई है और अब अस्पताल में भर्ती करने के बाद से ही सभी का इलाज शुरू कर दिया है.

Avatar of Vanshika
Vanshika
View all posts