छात्र हित में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, दिया आफलाइन और ऑनलाईन परीक्षा का विकल्प

कुरुक्षेत्र | बीते दिनों कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से जुड़े छात्र एवं छात्राए लगातार ऑड सेमेस्टर की परीक्षाओं को ऑनलाईन माध्यम से आयोजित करवाने के लिए धरना प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे थे. ऐसे में अब कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से आधिकरिक रूप में सुचना जारी कर कहा गया है कि कर इन सभी स्टूडेंट्स की मांगो को मान लिया गया है ओर साथ ही साथ में कहा गया कि छात्र हित हमारी पहली प्राथमिकता है. ऐसे में छात्रों को ही अब तय करना होगा कि उन्हें परीक्षाएं आनलाइन मोड में देनी है या फ़िर आफलाइन मोड में देनी है. इसके लिए उन्हें अब कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से विकल्प दिया जा रहा है.

Kurukshetra University Kurukshetra

आफलाइन परीक्षा के साथ-साथ अब आनलाइन भी होगी कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय में परीक्षाएं

ऐसे में कहा जा रहा है कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने सम्बन्धित महाविद्यालयों एवं छात्र- संगठनों के द्वारा कोविड- 19 महामारी के मद्देनजर दर्शाई गई आशंकाओं एवं छात्रों की परिवहन व आवासीय समस्याओं को देखते हुए छात्र हित में आफलाइन परीक्षा के साथ-साथ आनलाइन परीक्षा आयोजित करवाने का अन्तिम निर्णय लिया है. वहीं दूसरी ओर, बीते दिनों कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से जुड़े कॉलेज के छात्र एवं छात्राओं ने लगातार ऑनलाईन मोड ने परीक्षाएं आयोजित करवाने के लिए मांग रखी थी.

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोम नाथ सचदेवा जी ने इस मामले पर विस्तार पूर्वक बातचीत करते हुए कहा है कि छात्र हित ही हमारी पहली प्राथमिकता है और कोरोना की आशंका के मद्देनजर एवं छात्रों की समस्याओं का संज्ञान लेते हुए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसका निर्णय लिया है.

दरअसल, अगर सरल शब्दों में कहा जाए तो यह कहना बिल्कुल ग़लत नहीं होगा कि अब कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से सभी परीक्षाएं ब्लेंड मोड में आयोजित करवाईं जाएगी अर्थात ऑफलाइन मोड और ऑनलाईन माध्यम से बस अब चयन विद्यार्थियो को करना होगा कि उन्हें कौन से मोड में परीक्षा देनी है.

परीक्षा के लिए दिशा निर्देश कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट किए गए अपलोड

मुख्य रूप से ग्रामीण विद्यार्थियों की इंटरनेट सुविधा से जुड़ी समस्या को देखते हुए ही परीक्षाएं आफलाइन मोड में आयोजित करवाईं जा रही थी किन्तु, अब छात्र एवं छात्राओं की लगातार मांग के बाद से और कोविड- 19 की आशंका को ध्यान में रखते हुए आनलाइन मोड के विकल्प का निर्णय लिया है. अब कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से जुड़े विद्यार्थी अपनी अपनी सहूलियत के मुताबिक़ किसी भी विकल्प का चयन करने के पश्चात अपनी परीक्षा दे सकते है. ऐसे में परीक्षा विकल्प को ले कर स्पष्ट रूप से सभी दिशा निर्देश विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जल्द अपलोड कर दिए जा सकते हैं.

जल्द ही जारी होगी ऑड सेमेस्टर की परीक्षाओं की डेट शीट

अब से छात्रों की किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए विश्वविद्यालय पूरी तरह संकल्पबद्ध है. ऐसे में दोनों परीक्षा विकल्पों के साथ -साथ विश्वविद्यालय परिसर, पुस्तकालय व प्रायोगिक कक्षाओं को भी जल्द से जल्द हीं शुरू कर दिया जाएगा. विश्वविद्यालय परिसर को भी हाल ही में खोला जा रहा है. अब मार्च माह की 1 तारीख से शुरू होने वाली ऑड सेमेस्टर की परीक्षाओं की डेटशीट कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाईट पर जल्द से जल्द अपलोड कर दी जाएगी. किसी भी प्रकार से कोई जानकारी प्राप्त करने के लिए केवल कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाईट पर ऑफिशल नोटिफिकेशन को ही पढ़े एवं उसी पर विश्वाश करे.

Avatar of Vanshika
Vanshika
View all posts