एक्टिविस्ट नवदीप कौर की ‘अवैध हिरासत’ पर हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार से मांगा जवाब

चंडीगढ़ | लेबर एक्टिविस्ट नवदीप कौर की ‘अवैध हिरासत’ पर हाई कोर्ट की ओर से हरियाणा सरकार से जवाब मांगा गया है. ऐसे में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने बीते दिनों अपना पक्ष रखते हुए कहा था कि नवदीप कौर की गैर कानूनी हिरासत को लेकर 6 और 8 फरवरी को दाखिल की गई शिकायत का वह संज्ञान ले रहें है.

navdeep

जाने, कब किया गया था नवदीप कौर को गिरफ्तार

दलित वर्कर व ट्रेड यूनियन एक्टिविस्ट नवदीप कौर के मामले को ले कर अपनी ओर से हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को एक नोटिस भेजा है. ऐसे में हाई कोर्ट ने नवदीप कौर के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत के बारे में हरियाणा सरकार से जानकारी मांगी है. वहीं दूसरी ओर कहा जा रहा है कि नवदीप कौर को जनवरी माह की 12 तारीख़ को गिरफ्तार किया गया था, जब वह अन्य मजदूरों के साथ कुंडली में विरोध प्रदर्शन के दौरान वहां पर शामिल हुई थी. सूत्रों द्वारा मिली ख़बर के अनुसार हम कह सकते हैं कि नवदीप कौर ने यह भी आरोप लगाया है कि हिरासत में उसका यौन उत्पीड़न भी किया गया है.

नवदीप कौर की गिरफ्तारी का सियासी नेताओं ने किया विरोध

नवदीप कौर को उनके खिलाफ दर्ज किए गए तीन मामलों में से एक में जमानत कुछ दिन पहले ही गुरुवार के दिन को मिल गई थी, किंतु एक अन्य मामले में स्थानीय अदालत ने उनके द्वारा डाली गई जमानत की अर्जी को खारिज कर दिया है. वहीं, अब कहा जा रहा है कि तीसरे मामले में कल यानी सोमवार को सुनवाई होगी. ऐसे में नवदीप कौर की गिरफ्तारी का सियासी नेताओं ने बढ़ चढ़ कर विरोध किया है.

नवदीप कौर हरियाणा के जिला सोनीपत में करती थी काम 

अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस की भतीजी मीना हैरिस ने भी इस मामले में ट्वीट कर नवदीप कौर की हिरासत का मुद्दा उठाया था. दरअसल, नवदीप कौर हरियाणा के जिला सोनीपत में कुंडली इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्ट्री में काम करती थी और यह दिल्ली व हरियाणा बॉर्डर से लगभग तीन किलोमीटर दूर है. जहां पर किसान लगभग बीते ढाई महीनो से आंदोलन कर रहे हैं. किसानो द्वारा यह धरना प्रदर्शन हाल ही में केन्द्र सरकार द्वारा लागू किए गए नए तीन कृषि कानूनों का विरोध करते हुए किया जा रहा है.

Avatar of Vanshika
Vanshika
View all posts