नई दिल्ली | 31 जनवरी को सीबीएसई द्वारा आयोजित सीटेट की परीक्षा की आंसर की बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है.जिसका परीक्षार्थियों को बेसब्री से इंतजार था. अतः अब परीक्षार्थी बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपनी आंसर-की मिलान कर सकते हैं.
इसके बाद यदि परीक्षार्थी को किसी प्रश्न के उत्तर पर आपत्ति है, तो 21 फरवरी शाम 5 बजे तक अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकता है जिसके लिए हज़ार रुपये प्रति प्रश्न के हिसाब से भरने होंगे. अगर आपत्ति सही निकली तो बोर्ड द्वारा फीस वापिस कर दी जाएगी. परीक्षार्थियों को डेबिट व क्रेडिट कार्ड से आब्जेक्शन फीस का भुगतान करने की सुविधा दी गयी है.
