कौन है हमारी पावरी बोलने वाली लड़की? क्यों हुई इतनी मशहूर?

नई दिल्ली | इंटरनेट के जमाने में सोशल मीडिया के माध्यम से चीजें बड़ी तेजी से वायरल होती हैं.किसी को नहीं पता कि वह कब किस चीज से फेमस हो जाए. इसी दिशा में आजकल एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसका नाम है हमारी पावरी हो रही है यह हैशटैग के साथ टॉप ट्रेंड में चल रहा है. जिसके ऊपर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता भी मीम्स बनाते हुए नजर आ रहे हैं जिनमें दीपिका पादुकोण ,शाहिद कपूर, अक्षय इत्यादि शामिल है .साथ ही युवा वर्ग भी इसके माध्यम से खूब मजे लेकर अपनी क्रिएटिविटी दिखा रहा है .

PARTY VIRAL GIRL

आखिर कौन है यह पावरी गर्ल?

आइए जानते हैं कि इस एक वीडियो से फेमस हुई 19 साल की यह लड़की है कौन?
पावरी हो रही है गाने में नजर आने वाली लड़की 19 साल की दिनानीर मुबीन हैं जो पाकिस्तान के पेशावर शहर की रहने वाली है, दिनानीर ने बताया कि वह पेशावर के नथिया गली में अपने दोस्तों के साथ खाना खाने के लिए गई थी जहां उन्होंने अपना वीडियो बना दिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जिसके बाद यह जमकर वायरल हो गया . उन्होंने बताया कि उसने बस लोगों को हंसाने के लिए ऐसा किया था. उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि महज 4 सेकंड का यह वीडियो उन्हें इतना फेमस कर देगा.

यह भी पढ़े -  दिल्लीवासियों को मिलेगी देश के पहले डबलडेकर स्काईवॉक की सुविधा, स्टेशन से बाहर निकले बगैर बदल सकेंगे मेट्रो

इसके ऊपर कई लोग मीम्स बना रहे हैं. कोई कहता है ‘यह मैं हूं, यह मेरी बेटी है और यहां हमारी नींद हराम हो रही है. वहीं एक लड़की ने कहा कि यह हमारी तन्हाई है यह हम हैं और हम बोर हो रहे हैं. दीपिका पादुकोण ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है जिसमें वह घोड़े पर बैठी हैं और लिखा है ‘यह हम हैं यह हमारा घोड़ा और यह हमारी पावरी हो रही है.

दरअसल पावरी शब्द पर कई लोग असमंजस में है पर दिनानिर ने अपनी एक वीडियो में इसको स्पष्ट कर दिया था कि यहां पावरी का मतलब पार्टी है और उन्हें बोलना आता है उन्होंने बस मजाकिया अंदाज में यह कहा था तब से इस शब्द पर खूब मीम्स बन रहे हैं, क्योंकि सभी लोगों ने यह उनका बाद वाला वीडियो नहीं देखा है. दिनानीर ने उन्हें इतना फेमस करने के लिए भारत के लोगों का शुक्रिया अदा भी किया है.

Avatar of Manisha Mandholi
Manisha Mandholi
View all posts