हरियाणा में 1 मार्च की बजाए इस दिन से खुलेंगे स्कूल, नोटिस जारी

पंचकुला | सभी विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए बड़ी खबर आई है कि हरियाणा में कक्षा 3 से 5 तक के स्कूल 24 फरवरी से पुनः शरू हो जाएंगे. मौलिक शिक्षा के महानिदेशक की तरफ से जारी पत्र में बताया गया है कि हरियाणा में तीसरी से पांचवीं कक्षा के लिए स्कूल सुबह 10 से दोपहर 1.30 तक खुलेंगे. इस दौरान सभी अध्यापकों और विद्यार्थियों का दैनिक तापमान जांचा जाएगा और सामान्य से अधिक पाए जाने पर स्कूल में प्रवेश वर्जित रहेगा.

school reopen letter

अभिभावकों को लिखित में देना होगा सहमति पत्र

सभी विद्यार्थियों को स्कूल में आने से पूर्व अभिभावकों से लिखित सहमति स्कूल में जमा करवानी पड़ेगी. साथ ही राहत की बात यह है कि जो विद्यार्थी ऑनलाइन क्लास लेना चाहता है उसके लिए यह सुविधा उपलब्ध रहेगी उसे स्कूल आने की आवश्यकता नहीं होगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में मुख्यमंत्री दुग्ध उपहार योजना शुरू, सरकारी स्कूलों की छात्राओं को मिलेगा फ्लेवर्ड मिल्क पाउडर व मिल्क बार

पूरे विद्यालय को 4 विंग में बांटा गया है , सीनियर सेकेंडरी, सेकेंडरी, मिडल व प्राथमिक. यदि किसी एक विंग का विद्यार्थी कोविड पॉजिटिव पाया जाता है तो उस विंग को यदि एक से ज्यादा विंग के विद्यार्थी पॉजिटिव पाए जाते है यो पूरे स्कूल को 10 दिन के लिए बंद किया जायेगा.

ड्राई राशन ही वितरित करेगा स्कूल

मिड डे मिल के बारे में निर्देश दिए गए हैं कि वह पूर्व की भांति सूखे राशन के रूप में वितरित किया जायेगा. हरियाणा आपदा प्रबंधन विभाग ने अनेक प्रोटोकॉल और निर्देश जारी किए है जिनका अनुपालन सभी सरकारी और प्राइवेट विद्यालयों को करना अनिवार्य है.

Avatar of Manisha Mandholi
Manisha Mandholi
View all posts