भिवानी| हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 2020-21 के लिए जिन स्कूलों में कक्षा 9वीं एवं 11वीं में छात्रों को प्रवेश दिया है, वे अपने एनरोलमेंट करेक्शन 26 फरवरी से 4 मार्च तक कर सकते हैं. इसके लिए वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से अपने पोर्टल को लॉग ऑन करके ऑनलाइन त्रुटी सुधार कर सकते हैं.
बोर्ड अध्यक्ष प्रो.जगबीर ने इस आशय मे जानकारी देते हुए बताया कि कई स्कूल तकनीकी समस्या व अन्य समस्याओं के कारण कक्षा 9वीं एवं 11वीं कक्षा के किये हुए एनरोलमेंट मे त्रुटि नहीं कर पाए. अभी ये सभी स्कूल अपने स्कूल के पोर्टल से 26 फरवरी से 4 मार्च तक कक्षा 9वीं एवं 11वीं के एनरोलमेंट में हुई गलतियाँ ठीक कर सकते हैं.
यह भी पढ़े - CM सैनी पहली बार करेंगे सीधा संवाद, 19 जुलाई को सभी सरकारी स्कूलों में होगा लाइव प्रसारण
हालाँकि अभी तक हरियाणा बोर्ड की तरफ से आधिकारिक पत्र जारी किया गया है.

