HSSC Gram Sachiv Exam Date: फेक निकली हरियाणा ग्राम सचिव परीक्षा की डेटशीट, जाने कब हो सकती है परीक्षा

पंचकूला | गौरतलब है कि एक नोटिस के द्वारा 2 दिन पहले एचएसएससी ग्राम सचिव भर्ती परीक्षा की (HSSC Gram Sachiv Exam Date) तिथि पेपर कैंसिल के बाद पुनः जारी की गई थी जिसे 3 व 4 अप्रैल को होना निर्धारित किया गया था .

Haryana Staff Selection Commission HSSC

परंतु आश्चर्य की बात यह है कि यह नोटिस फेक यानि झूठा था क्योंकि अभी अभी एचएसएससी की तरफ से एक आधिकारिक सूचना डाली गई है जिसमें बताया गया है कि परीक्षा (HSSC Gram Sachiv Exam Date) के सन्दर्भ में जो सूचना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित हो रही है वह केवल एक अफवाह है.

यह भी पढ़े -  District AYUSH Society Rewari Jobs: रेवाड़ी में 16 पदों पर निकली वैकेंसी, फटाफट करें अप्लाई

आयोग ने ऐसी कोई तिथि परीक्षा हेतु निर्धारित नहीं की है. अतः अभ्यर्थियों को ऐसी अफवाहों से बचने की सलाह देते हुए नोटिस में बताया गया है कि अभ्यर्थी केवल एचएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर ही भरोसा करें क्योंकि कोई भी सूचना होगी तो सबसे पहले वहीं पर अपलोड की जाएगी.

WhatsApp Image 2021 02 25 at 5.32.20 PM

Avatar of Manisha Mandholi
Manisha Mandholi
View all posts