आज व्‍यापारियों ने किया भारत बंद का एलान, जानें क्या क्या रहेगा बंद?

नई दिल्ली । जीएसटी के प्रावधानों को सरल बनाने को लेकर 26 फरवरी 2021 यानी आज देशभर के 8 करोड़ से ज्यादा व्यापारियों ने भारत बंद का ऐलान किया है. इनमें एक करोड़ से ज्यादा छोटे कारोबारी एवं महिला उद्यमी भी शामिल हैं. साथ ही इसमें ऑल इंडिया ट्रांसपोटर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने भी कैट का समर्थन करते हुए चक्का जाम का ऐलान किया है.

विभिन्न परिवहन सेवा संगठनों ने सुबह 6 से रात 8 बजे तक ट्रकों को पार्क करने की योजना बनाई है. हालांकि देशव्यापी हड़ताल से लोगों को परेशानी न हो इसके लिए आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी. जिसमें मेडिकल स्टोर, दूध,फल, सब्जी इत्यादि सुविधाएं उपलब्ध होंगी .

Lockdown

क्या-क्या रहेगा आज बंद?

कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया
ट्रेडर्स ने कहा है कि 26 फरवरी को सभी व्यावसायिक बाजार बंद रहेंगे. चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एसोसिएशन और टैक्स एडवोकेट्स ऑफिस बंद रहेंगे.
हालांकि, सूत्रों के मुताबिक भारत बंद को लेकर व्यापारियों में फूट पड़ गयी है जिसके फलस्वरूप उनके दो गुट बन गए हैं. क्योंकि फैम ने स्पष्ट रूप से बता दिया है कि भारत बंद का हिस्सा नहीं होगा क्योंकि अर्थव्यवस्था अभी नाज़ुक दौर में है इसलिए भारत बंद अभी देश हित मे नही है.

यह भी पढ़े -  भारतीय वायुसेना भर्ती में बड़ा अपडेट, अब AI और Data Science वाले भी कर सकेंगे आवेदन

बताया कि उन्होंने जीएसटी के प्रावधानों को सरल बनाने हेतु एवं पैट्रोल के दाम करने हेतु प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखकर उसके समाधान के लिए कहा है, परन्तु वह इस हड़ताल का समर्थन नहीं करता है. इसके साथ ही संयुक्त किसान मोर्चा के सभी संगठनों किसानों से अपील की है कि वह केट के द्वारा किए जा रहे भारत बंद में शांतिपूर्वक शामिल होकर उनका साथ दें.

Avatar of Manisha Mandholi
Manisha Mandholi
View all posts