पति-पत्नी को पड़ोसियों ने बेरहमी से पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, देखे विडियो

फरीदाबाद | सुना था कि पड़ोसी ही पड़ोसी के हर सुख -दुःख में काम आता है लेकिन आज जिस घटना के बारे में आप पढ़ने जा रहे हैं इसे पढ़कर आपका इस कहावत से भरोसा उठ जायेगा. यह घटना है फरीदाबाद के नवीन नगर इलाके की, जहां एक दम्पति तथा पड़ोसियों में घर के आगे जल- भराव को लेकर बहस शुरू हो गयी थी. देखते ही देखते छोटी सी बहस हाथापाई में बदल गयी.

Fight

सबसे पहले पड़ोसियों का बेटे ने आकर महिला के बाल पकड़कर उसे चप्पल से पीटना शुरू कर दिया. महिला के पति ने उसे बचाने की कोशिश की तो उसे लड़के के माँ बाप ने पीटना शुरू कर दिया. महिला की इतनी बेरहमी से पिटाई की गयी कि वह बेहोश हो गयी और उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा. यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी.

पति-पत्नी ने लगाई कमिश्नर से न्याय कि गुहार

पति- पत्नी दोनों शिकायत दर्ज करवाने महिला थाने भी गए जहां कोई सुनवाई नहीं हुई. उन्हें नवीन नगर चौकी भेज दिया गया लेकिन वहां भी कार्यवाही न होने के कारण पति- पत्नी अपनी शिकायत लेकर कमिश्नर के पास पहुँचे. जहां उन्होने घटना का वीडियो दिखाकर उनसे न्याय कि मांग की.

यह भी पढ़े -  Al-Falah University Faridabad Jobs: फरीदाबाद में इन पदों पर निकली वैंकेसी, जल्दी से करें आवेदन

वीडियो देखकर पुलिस कमिश्नर ने नवीन नगर के थाना अधिकारी से तुरंत आरोपियों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया. लेकिन दम्पति का कहना है कि पुलिस ने अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की है. कमिश्नर के आदेश मिलने के बाद भी अभी तक सभी आरोपी खुले घूम रहे हैं. क्या पीड़ित पति- पत्नी यूँ ही अन्याय सहकर चुप रहेंगे या उनके साथ न्याय होगा आपको क्या लगता है हमें निचे कमेंट करके बताये.

Avatar of Haryana E Khabar
Haryana E Khabar
View all posts