हरियाणा के किसानों को जमकर रास आ रही मोदी सरकार की ये योजना, नाममात्र खर्च पर मिल रहा सिंचाई का लाभ

कैथल | केंद्र की मोदी सरकार (Modi Govt) किसानों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है और इन्हीं में से एक प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सरंक्षण उत्थान एवं महा अभियान (पीएम कुसुम योजना) है, जो किसानों को काफी रास आ रही है. इस योजना के तहत, कैथल जिले में अब तक 953 किसान कनेक्शन ले चुके हैं.

tuble connection haryana

इस योजना के तहत, किसान सौर उर्जा टयूबवेल कनेक्शन लेकर जहां बिजली की बचत कर रहे हैं तो वहीं पर्यावरण को बचाने में भी अहम योगदान दे रहे हैं. किसानों का कहना है कि सोलर पंप लगवाने से डीजल का खर्च बचने लगा है. इस योजना से जुड़े लाभार्थियों का कहना है कि किसानों के हित में मोदी सरकार की इस योजना की जितनी तारीफ की जाए वो कम है.

बता दें कि तीन साल पहले केंद्र सरकार ने इस योजना की शुरुआत की थी. इस योजना के तहत, 75 प्रतिशत सब्सिडी पर किसानों को सौर ऊर्जा ट्यूबवेल कनेक्शन दिए जा रहे हैं. वहीं, राज्य का विकास करने के लिए नवीन एवं नवीनकरणीय ऊर्जा विभाग द्वारा सोलर लगवाने पर 75% अनुदान दिया जा रहा है.

बता दें कि हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य है, जहां पर 3HP, 5HP, 7.5 HP और 10 HP के सोलर पंप लगवाने पर सब्सिडी दी जा रही है. खेतों में सिंचाई का कार्य करने के लिए डीजल और बिजली की जरुरत होती है, दोनों चीज़ बहुत महंगी हो गई है, ऐसे में खेतों का कार्य न रुके उसके लिए सरकार ने हरियाणा सोलर पंप योजना को आरंभ किया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.