शराब के पैसे न देने पर, शराबी पति ने ईट मारकर की पत्नी की हत्या

फरीदाबाद | क्या एक आदमी के लिए शराब अपनी पत्नी से अधिक जरुरी हो सकती है? विश्वास नहीं होता ये सब सुनकर लेकिन, ये कलयुग है यहाँ ऐसा हो सकता है. जी हाँ एक शराबी पति ने शराब के लिए अपनी पत्नी यहां पैसे मांगे लेकिन, पत्नी ने पैसे देने इंकार कर दिया तो उस शराबी पति ने ईट मारकर बड़ी बेरहमी पत्नी की हत्या कर दी. ये खबर थाना पल्ला क्षेत्र की शिव नगर की है. पत्नी की हत्या की बाद पास ही में रहने वाली अपनी मामी को फोन कर घटना की जानकारी दी और उसके बाद घर को बाहर से बंद करके भाग गया.

Murder

आरोपी की मामी की अनुसार, उसके भांजे ने उन्हें फोन करके बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. उन्होंने यह भी बताया कि इनका एक 4 साल का बेटा भी है जो गांव में अपने दादा-दादी के साथ रहता है. ये पति-पत्नी बिहार से यहां काम के लिए आये थे. पति नौकरी करता था और पत्नी घरो में काम करती थी. पति शराब का लती हो गया था घर में पैसे होते ही उन्हें शराब में उड़ा देता था. फिर पत्नी से पैसे माँगता और उसके साथ मारपीट करता था. लेकिन उस पत्नी को क्या पता था की उसका पति शराब के लिए उसकी जान तक ले सकता है. उसको क्या पता था कि वो इंसान से हैवान बन जायेगा. आज फिर शराब की इस गन्दी लत के कारण एक घर उजड़ गया.

Avatar of Haryana E Khabar
Haryana E Khabar
View all posts