अयोध्या से लौटने के बाद पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, 1 करोड़ घरों में लगेंगे रूफटॉप सोलर

नई दिल्ली | सोमवार यानि 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गज नेताओं और अन्य मशहूर हस्तियों ने हिस्सा लिया. भगवान श्रीराम आगमन को लेकर देशभर में खुशियां मनाने गई. वहीं, अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों के लिए बड़ा ऐलान किया है और इस ऐलान से गरीब परिवारों को खासी मदद मिलेगी.

PM Modi Narendra Modi

प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि हमारी सरकार ‘प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना’ की शुरुआत करेगी. उन्होंने कहा कि अयोध्या से लौटने के बाद मैंने पहला फैसला लिया है कि हमारी सरकार 1 करोड़ घरों पर रूफटॉप सोलर लगाने के लक्ष्य के साथ प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना की शुरुआत करने जा रही है.

पीएम मोदी का ट्वीट

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि सूर्यवंशी भगवान श्री राम के आलोक से दुनिया के सभी भक्तगण सदैव ऊर्जा प्राप्त करते हैं. आज अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर मेरा ये संकल्प और प्रशस्त हुआ कि भारतवासियों के घर की छत पर उनका अपना सोलर रूफटॉप सिस्टम हो. प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद उन्होंने कहा कि यह अवसर केवल जीत का नहीं बल्कि विनम्रता दर्शाने का भी है. यह नया राम मंदिर समृद्ध और विकसित भारत के उदय का गवाह बनेगा.

बिजली का बिल होगा कम

PM ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना के तहत एक करोड़ घरों पर रूफटॉप सोलर लगाने से गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों का बिजली बिल तो कम होगा. साथ ही. देश उर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा.

यह भी पढ़े -  English का इकलौता शब्द, जिसमें आते हैं 5 Vowel! अक्सर क्विज़ में पूछा जाता है सवाल
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.