PF अकाउंट में बैलेंस चेक करना हुआ बेहद आसान, बस इस नंबर पर करनी होगी मिस्ड कॉल

नई दिल्ली | अगर आप भी कहीं ना कहीं नौकरी कर रहे हैं, तो आपको हर महीने सैलरी मिल रही होगी और सैलरी का कुछ हिस्सा PF अकाउंट में जाता होगा. इसमें से उतना ही हिस्सा कंपनी की तरफ से भी पीएफ अकाउंट में ट्रांसफर किया जाता होगा. प्रोविडेंट फंड यानी (PF) आपकी एक प्रकार की सेविंग ही होती है, जिसे आप किसी भी इमरजैंसी सिचुएशन के दौरान निकाल सकते हैं. अधिकतर लोग पीएफ को नहीं निकलवाते और रिटायरमेंट के बाद ही इसका यूज करते हैं जिससे उनको एक अच्छी खासी रकम मिल सके.

Missed call

इस प्रकार चेक करें पीएफ अकाउंट का बैलेंस

अगर आप भी अपने पीएफ अकाउंट में कितना बैलेंस है. इसे चेक करना चाहते हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. हर महीने आपकी सैलरी से एक हिस्सा पीएफ के लिए कटता रहता है, परंतु आपको यह नहीं पता होता कि कितने पैसे आपके पास इकट्ठा हो गए है. पीएफ खाते में मौजूद बैलेंस को चेक करना काफी आसान है. बस आप एक मिस कॉल के जरिए ही इस बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

अगर आप भी अपने पीएफ खाते का बैलेंस चेक करना चाहते हैं तो आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 01122901406 पर मिस कॉल देनी होगी. इसके बाद, आपके मोबाइल नंबर पर एक मैसेज आएगा, जिससे आपको पता चल जाएगा कि आपके पीएफ अकाउंट में कितना बैलेंस है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.