कई जिलों में बारिश के साथ गिरे ओले, देखें आगे कैसा रहेगा मौसम

हिसार । पिछले 24 घंटों में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हरियाणा के कई क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि व हल्की बारिश हुई है. मौसम में आए इस प्रकार के बदलाव से इनके टेंपरेचर में गिरावट आई है. नारनौल में और हरियाणा के अन्य जिलों में भी हल्की बारिश हुई है. साथ में ओलावृष्टि भी हुई है. दिनभर तेज हवाओं के चलने की वजह से शाम के समय ठंड महसूस की गई.

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हरियाणा के कई जिलों में अगले 24 घंटे में भी हल्की बारिश की संभावना है. जानकारी के मुताबिक फरवरी महीने के अंत तथा मार्च के आरंभ में हरियाणा में न्यूनतम व अधिकतम टेंपरेचर तेजी से बढ़ रहा है. हरियाणा में इस सप्ताह दो पश्चिमी विक्षोभ ने दस्तक दी है. इसकी वजह से 7 और 8 मार्च को हरियाणा के कई हिस्सों में बारिश हुई.

BARISH 2

पिछले 24 घण्टों में इन जिलों में हुई हल्की बारिश

अब एक और पश्चिमी विक्षोभ के असर की वजह से बुधवार की शाम को मौसम फिर से बदल गया और आसमान में बादल छा गए. तेज हवाओं और गरज चमक के साथ हरियाणा के कई जिलों में हल्की बारिश हुई. कुछ स्थानों पर ओले भी गिरे. पिछले 24 घंटों में हरियाणा के रोहतक, नारनौल, झज्जर, यमुनानगर, सोनीपत, जींद, रेवाड़ी, कुरुक्षेत्र और हिसार में कहीं-कहीं बूंदाबांदी व हल्की बारिश हुई है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में बढ़ी उमस और गर्मी, IMD ने 16 जिलों के लिए जारी किया यलो अलर्ट

आने वाले 24 घंटे में भी बारिश के आसार

चौधरी चरण सिंह हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने जानकारी देते हुए कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान से जम्मू कश्मीर पर बना हुआ है. जिसके आगे बढ़ने व एक साइक्लोनिक सरकुलेशन के बनने से आने वाले 24 घंटों में भी हरियाणा के कई जिलों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. उन्होंने कहा कि मौसम 14 मार्च को भी परिवर्तनशील रहेगा. 15 मार्च को मौसम के शुष्क रहने की संभावना है.

Avatar of Sahil Maurya
Sahil Maurya
View all posts