गुरुग्राम: द्वारका एक्सप्रेसवे के पास रहने वाले सेक्टरवासियों के लिए खुशखबरी, इस दिन से चलेगी सिटी बस

गुरूग्राम | दिल्ली को गुरुग्राम से जोड़ने वाले द्वारका एक्सप्रेस-वे के पास आबादी एकदम से बढ़ रही है. इसी क्रम में सेक्टर 81 से 115 तक करीब 100 सोसायटी विकसित हो चुकी हैं. मगर सोसायटी के निवासियों को अभी तक सिटी बस की सुविधा नहीं मिल पाई है. वहीं, अब लोगों के लिए खुशखबरी है. ऐसा इसलिए क्योंकि बसों को लेकर प्रकार जल्द ही शुरू की जाएगी.

Bridge Over bridge Highway

मेट्रो स्टेशन तक पहुंचने में होती है दिक्कत

सेक्टर-99ए स्थित हैबिटेट प्राइम और सेक्टर 102-102ए स्थित ऑयस्टर ग्रांडे की कॉन्डोमिनियम एसोसिएशन ने कहा कि मांग के बावजूद, गुरुग्राम महानगर सिटी बस लिमिटेड द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है. सेक्टर-103 की इंडियाबुल्स सेंट्रम पार्क सोसायटी के प्रदीप सिंह ने बताया कि लोगों को राजीव चौक, मानेसर या मेट्रो स्टेशन तक पहुंचने में काफी दिक्कत होती है.

कैब में खर्च होता है बहुत पैसा 

सेक्टर 109 स्थित ब्रिस्क लुंबिनी सोसायटी निवासी प्रदीप मिश्रा ने कहा कि दिल्ली के सेक्टर-21 और 25 के मेट्रो स्टेशनों को सिटी बसों से जोड़ने की जरूरत है. अभी भी कैब पर निर्भर रहना पड़ता है. सेक्टर-108 के ओमबीर त्यागी का कहना है कि दिल्ली के सेक्टर-21 मेट्रो स्टेशन तक जाने में काफी दिक्कत होती है. सिटी बस की सुविधा नहीं है, ऐसे में कई शेयरिंग ऑटो बदलने पड़ते हैं. कैब में बहुत पैसा खर्च होता है.

जल्द ही 100 इलेक्ट्रिक बसें जीएमसीबीएल बेड़े में शामिल हो जाएगी. फिर द्वारका एक्सप्रेसवे, गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड और एसपीआर पर विकसित आवासीय क्षेत्रों को सिटी बस सेवा से जोड़ा जाएगा. इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है- दिनेश सिंह, संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जीएमसीबीएल

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.