हरियाणा का दौरा करेंगी प्रियंका गांधी, लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा संभव

चंडीगढ़ | लोकसभा चुनावों के मद्देनजर सभी राजनीतिक पार्टियां सक्रिय हो चुकी हैं. इसी क्रम में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी हरियाणा का दौरा करेंगी. इसके लिए पार्टी की कोर कमेटी रोडमैप तैयार करने में जुटी है. इस दौरे की सबसे खास बात यह होगी कि प्रियंका गांधी हरियाणा के प्रमुख मुद्दों को उठाएंगी. संभावना है कि अपने दौरे के दौरान वह हरियाणा में मुख्यमंत्री बदलने के बाद राज्य में बदले राजनीतिक समीकरणों को लेकर सत्तारूढ़ पार्टी पर निशाना साधेंगी.

priyanka vadra gandhi

प्रियंका गांधी का दौरा होगा काफी सार्थक

संभावना है कि वह राज्य की दो लोकसभा सीटों पर रोड शो भी निकालेंगी. इसके लिए हरियाणा पार्टी के नेता मंथन कर रहे हैं. पार्टी सूत्रों की मानें तो यह कार्यक्रम 9 लोकसभा सीटों पर पार्टी के उम्मीदवारों की घोषणा के बाद तैयार किया जा रहा है. कांग्रेस को एकजुट करने में प्रियंका गांधी का दौरा काफी सार्थक हो सकता है.

एक मंच पर दिखेगा SRK गुट

प्रियंका गांधी के इस हरियाणा दौरे के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा और पार्टी में सक्रिय कुमारी शैलजा, रणदीप सुरजेवाला और किरण चौधरी (एसआरके) गुट के नेता एक मंच पर नजर आएंगे. आलाकमान ने इसके लिए सख्त निर्देश भी दिये हैं. यह भी कहा गया है कि चुनाव के दौरान कोई भी नेता एक- दूसरे के खिलाफ व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करेगा.

यह भी पढ़े -  खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, हरियाणा में खेल उपलब्धियों के आधार पर मिली सरकारी नौकरी

लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा जल्द

कांग्रेस ने अभी तक हरियाणा की 9 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है. 6 दौर की बैठकों के बाद अब संभावना है कि अप्रैल के पहले हफ्ते में इनकी घोषणा हो सकती है. इसकी पुष्टि कांग्रेस प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया ने भी की है. उन्होंने कहा है कि नामों पर बात हो चुकी है, अब केंद्रीय नेतृत्व इन नामों पर अंतिम मुहर लगाएगा. हरियाणा कांग्रेस की सूची अप्रैल के पहले सप्ताह तक जारी कर दी जाएगी.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.