हरियाणा: पहली बार चुनावों में होगा वोटर्स- इन- क्यू ऐप का उपयोग, लंबी लाइन से मिलेगा छुटकारा

चंडीगढ़ | लोकसभा के आम चुनाव के मद्देनजर एनआईसी हरियाणा ने एक अनोखा मोबाइल ऐप और वेबसाइट तैयार की है, जिसका इस्तेमाल कर मतदाता मतदान केंद्र पर मतदाताओं की कतार के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. उसके अनुसार, बूथ पर जाकर अपना वोट डाल सकते हैं. डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल हुड्‌डा ने जानकारी देते हुए बताया कि एनआईसी द्वारा बनाए गए एप को हरियाणा राज्य चुनाव आयोग ने मंजूरी दे दी है.

Election Vote

इस ऐप को वोटर्स- इन- क्यू का दिया नाम

इस ऐप को वोटर्स- इन- क्यू नाम दिया गया है. इस ऐप की eqmshry.nic.in नाम से वेबसाइट भी बनाई गई है. फिलहाल, इस वोटर ऐप का इस्तेमाल हरियाणा के करीब ढाई दर्जन विधानसभा क्षेत्रों में ही किया जा सकता है. खास बात यह है कि इस मोबाइल ऐप व वेबसाइट का प्रयोग पहली बार चुनाव में किया जा रहा है. इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि मतदाता को वोट डालने के लिए ज्यादा देर तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा और भीड़ कम होते ही वह वोट डालने जा सकेगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, सरकार ने बदली PG पॉलिसी

इन जगह पर चलेगा ऐप

प्रारंभिक ट्रायल के तौर पर रेवाडी सहित गुरूग्राम, रोहतक, बहादुरगढ़, कैथल, झज्जर, रेवाडी, नारनौल, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, पंचकुला, अम्बाला कैंट, अम्बाला सिटी, यमुनानगर, थानेसर, करनाल, पानीपत और सोनीपत में ऐप की शुरुआत की गई है. उम्मीद है कि अन्य जिलों में भी इस ऐप की शुरुआत होगी.

ऐसे करें उपयोग

डीसी ने बताया कि अगर मतदाता अपने क्षेत्र का नाम, मतदान केंद्र का नाम, मतदाता का नाम आदि मोबाइल ऐप पर फीड करेगा तो उसे एक ओटीपी मिलेगा, जिसका उपयोग कर वह सीधे बूथ पर बीएलओ से जुड़ सकता है. हर घंटे या आधे घंटे में बीएलओ ऐप में जानकारी देगा कि इस समय कितने लोग वोट डालने के लिए कतार में खड़े हैं. ऐसे में मतदाताओं को काफी लाभ होगा और समय बचेगा.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.