हरियाणा: अप्रैल में विद्यार्थियों की मौज, 7 दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल

चंडीगढ़ | स्कूलों में छुट्टियों का इंतजार बच्चों को अक्सर रहता है. 13 अप्रैल 2024 तक विशेष नामांकन एवं प्रवेश उत्सव अभियान चलाया जाएगा. नया शैक्षणिक सत्र आज सोमवार एक अप्रैल से शुरू हो गया है. हरियाणा के राजकीय विद्यालयों में अप्रैल माह में 7 दिनों की छुट्टी होगी. ऐसे में विद्यार्थियों के लिए यह माह किसी त्यौहार से कम नहीं है.

School Holidays

बता दें कि स्कूल की छुट्टियां देश, क्षेत्र और शैक्षणिक संस्थान के आधार पर अलग- अलग होती हैं. इन्हें आम तौर पर शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार निर्धारित किया जाता है. प्रत्येक राज्य और शैक्षणिक संस्थान की छुट्टियों की तारीखें अलग- अलग हो सकती हैं. इसलिए छात्रों और उनके माता- पिता को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे अपने राज्य और शैक्षणिक संस्थान के अनुसार छुट्टियों का आनंद ले सकें. आइए जानते हैं हरियाणा के सरकारी स्कूलों में अप्रैल माह की छुट्टियों के बारे में…

यह भी पढ़े -  हरियाणा में फिर बढ़ेगी गर्मी की मार, 15 जिलों के लिए उमस का अलर्ट; जानें कब लौटेगी बारिश

अप्रैल माह में छुट्टियां

  • 7 अप्रैल : रविवार
  • 11 अप्रैल : ईद उल फितर (वीरवार)
  • 13 अप्रैल : दूसरा शनिवार/ वैशाखी/ छठ पूजा
  • 14 अप्रैल : रविवार/ बी.आर.अंबेडकर जयंती
  • 17 अप्रैल : रामनवमी (बुधवार)
  • 21 अप्रैल : रविवार
  • 28 अप्रैल : रविवार
Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.