गुरुग्राम में सोसायटी वासियों को वोट डालने में नहीं होगी परेशानी, चुनाव आयोग ने लिया अहम फैसला

गुरुग्राम | मौजूदा समय में पूरे देशभर में लोकसभा चुनावों को लेकर चुनाव आयोग तैयारी कर रहा है. इसके लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रमों का भी आयोजन हो रहा है. हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने कहा कि इस बार उन्होंने मतदान प्रतिशत को 75 प्रतिशत से अधिक करने का लक्ष्य रखा है. बता दें कि गुरुग्राम की सोसायटियों पर चुनाव आयोग की विशेष नजर है.

Election Vote

बिल्डिंग में बनाए गए मतदान केंद्र

बता दें कि चुनाव आयोग ने पहली बार ग्लोबल सिटी गुरुग्राम में 31 मंजिला सोसायटी में 52 मतदान केंद्र बनाए हैं. चुनाव व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक करते हुए अग्रवाल ने कहा कि ग्लोबल सिटी ऑफ गुरुग्राम जैसी सोसायटी में आम धारणा है कि बहुमंजिला इमारतों में रहने वाले संपन्न लोग मतदान में कम रुचि लेते हैं. यही कारण है कि पहली बार सोसायटी के भीतर मतदान केंद्र स्थापित करने के लिए रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के साथ चर्चा की गई है, ताकि निवासी आसानी से मतदान कर सकें.

सोसायटियों में बनाए गए चुनाव बूथ

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक, बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 22 सोसायटियों में सर्वाधिक 35 चुनाव बूथ बनाए गए हैं, जबकि गुड़गांव विधानसभा क्षेत्र की 8 सोसायटियों में 16 बूथ बनाए गए हैं. इसके अलावा, सोहना विधानसभा क्षेत्र की एक सोसायटी में बूथ बनाया गया है ताकि सोसायटियों के लोगों को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के प्रमुख चौकों का होगा सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ जैसी दिखेगी तस्वीर

हेल्पलाइन नंबर जारी

बता दें कि चुनाव आयोग ने मतदाताओं की सुविधा के लिए 1950 हेल्पलाइन नंबर जारी किया हैं. इस नंबर पर मतदान से संबंधित आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की जानकारी भी विभाग को दी जा सकती है. इसके लिए “सी विजुअल एप्प” पर जाकर आप आसानी से शिकायत दर्ज कर सकते हैं. एप्प में शिकायत दर्ज होने के बाद इसका समाधान 72 घंटे के अंदर किया जाता है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.