हरियाणा में मौसम रहेगा परिवर्तनशील, बूंदाबांदी की संभावना; पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

चंडीगढ़ | हरियाणा में मौसम फिर से बदलने की उम्मीद है. पिछले दिनों हरियाणा के कई जिलों में बारिश व ओलावृष्टि देखने को मिली थी. उसके बाद, तेज धूप निकलने की वजह से गर्मी का एहसास होने लगा. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए भी ताजा पूर्वानुमान जारी किया है. आईए जानते हैं मौसम विभाग का क्या कहना है…

barish

मौसम रहेगा परिवर्तनशील

मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण 5 अप्रैल तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहेगा. बीच- बीच में आंशिक बादल भी छा सकते हैं. 3 अप्रैल की रात को बूंदाबांदी होने की संभावना है. 5 अप्रैल तक अधिकतर जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे.

आने वाले दिनों में बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग ने आगे बताया है कि दिन के तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है, लेकिन रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी होगी. इस दौरान रुक- रुक कर हवाएं चलने की भी आशंका है. 6 अप्रैल से राज्य में मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है, जिससे दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है. यानी कि आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, सरकार ने बदली PG पॉलिसी

किसान काफी चिंतित

अगर आने वाले दिनों में बारिश होती है, तो किसानों के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती है. क्योंकि मौजूदा समय में सरसों की कटाई चल रही है और गेहूं की कटाई भी होनी आरंभ हो चुकी है. फिलहाल, बरसात को लेकर मौसम विभाग ने कोई संभावना तो नहीं जताई है. मगर फिर भी किसान काफी चिंतित है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.