अब चंडीगढ़ एयरपोर्ट से श्रीनगर, धर्मशाला, दिल्ली, मुंबई तक का कर सकेंगे सफर; यहाँ देखे किराया

चंडीगढ़ | राजधानी चंडीगढ़ शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जम्मू, धर्मशाला और दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है. ऐसा इसलिए क्योंकि शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 3 नई उड़ानें शुरू हो रही हैं. यात्री एक घंटे 5 मिनट में जम्मू और धर्मशाला पहुंच सकेंगे. किराया की बात करें तो 3,400 रुपये से लेकर 4,500 रुपये के बीच में है. आईए जनते हैं नई उड़ानों के बारे में…

FLIGHT AIR INDIA

इन शहरों के लिए उड़ान सुविधा

भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण के अनुसार घरेलू उड़ानों की 22 उड़ानें जोड़ी गई हैं, जिससे मौजूदा मार्गों पर कुल आगमन 96 हो गया है. इनमें दिल्ली के लिए 4 उड़ानें, श्रीनगर के लिए तीन और मुंबई के लिए एक- एक उड़ान शामिल हैं. चंडीगढ़ हवाई अड्डे का पहले से ही अहमदाबाद, बेंगलुरु, मुंबई, कोलकाता, दिल्ली, गोवा, हैदराबाद, इंदौर, जयपुर, लखनऊ, चेन्नई, पटना, पुणे और श्रीनगर से सीधा कनेक्शन है. मुख्य रूप से 4 एयरलाइंस इंडिगो, विस्तारा, एयर इंडिया और एलायंस एयर अपनी सेवाएं दे रही हैं.

चंडीगढ़ से 3 नई उड़ानें

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा जारी की गई नई उड़ानों की सूची में तीन उड़ानें नहीं जोड़ी गई हैं. पिछले साल अक्टूबर में बंद की गई चंडीगढ़ से शारजाह के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ानें अगले महीने यानी मई में शुरू की जाएंगी. इन नई उड़ानों का समय अप्रैल से 26 अक्टूबर तक रखा गया है. इसके अलावा धर्मशाला और जम्मू को जोड़ने वाली 2 नई उड़ानें शुरू की गई हैं.

यह भी पढ़े -  HSSC ने CET अभ्यर्थियों को दी बड़ी राहत, दोबारा शुरू हुई बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया

शारजाह के लिए सप्ताह में 2 बार फ्लाइट

फिलहाल, चंडीगढ़ दुबई फ्लाइट सप्ताह के सातों दिन संचालित होगी. शारजाह सेवा फिर से शुरू होने से शहर में दो नए लिंक होंगे. चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश रंजन के मुताबिक हर मंगलवार और गुरुवार को शारजाह फ्लाइट दोबारा शुरू की गई है. एयर इंडिया द्वारा संचालित शारजाह उड़ान सप्ताह में 2 बार है. शेड्यूल के मुताबिक, फ्लाइट मंगलवार और गुरुवार को शाम 6:00 बजे रवाना होगी.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.