52 गज का दामन’ के बाद रेणुका पंवार का ये गाना भी सुपरहिट, अब तक 25 मिलियन व्यूज

नई दिल्ली । रेणुका पंवार हरियाणा म्यूजिक इंडस्ट्री को एक के बाद एक सुपरहिट गाने दे रही है. उनके गानों पर लाखों नहीं बल्कि करोड़ों की संख्या में व्यूज आ रहे हैं. फैंस उनके सभी गानों को बेशुमार प्यार दे रहे हैं. ऐसे ही उनका एक गाना है काला दामन, जो सोशल मीडिया पर काफी छाया हुआ है.

52 gaj ka daman

रेणुका पंवार के गाने सोशल मिडिया पर छाए 

यह गाना करीब 1 महीने पहले ही रिलीज किया गया था. इस वीडियो पर अब तक 25 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं. इस गाने में रेणुका पंवार, केडी की जोड़ी है. गाने में रेणुका पवार ने ट्रेडिशनल ड्रेस पहनी हुई है. इस गाने में वह बहुत खूबसूरत लग रही है. बता दें कि रेणुका पंवार ने ही सुपरहिट गाना 52 गज का दामन गाया था. इस गाने ने न केवल लोकप्रियता के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए बल्कि इस गाने पर 750 मिलीयन व्यूज सोशल मीडिया पर आए थे. यह गाना इतना लोकप्रिय हुआ कि सभी फंक्शंस पर यह गाना बजा.

यह भी पढ़े -  Electricity Ombudsman Delhi Jobs: पर्सनल असिस्टेंट के पद पर निकली भर्ती, फटाफट करें अप्लाई

हरियाणा के गाने घर-घर में हो रहे हैं लोकप्रिय 

हाल ही में रेणुका पंवार और हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी का गाना पायल चांदी की रिलीज हुआ. इस गाने पर भी 6 मिलियन से अधिक व्यूज अब तक आ चुके हैं. रेणुका पंवार के सुपरहिट गानों की लिस्ट काफी लंबी है. उनका हाल ही में रिलीज हुआ है सोंग,  सूट प्लाजो पर भी 5 मिलियन व्यूज आ चुके हैं. हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री ने आज अपनी अलग पहचान बनाई है. वहीं दूसरी ओर सपना चौधरी भी अपने बैक टू बैक गाने रिलीज कर रही है. हरयाणवी गाने घर घर में लोकप्रिय हो रहे हैं.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.