जून महीने में कुल 10 दिन बंद रहेंगे बैंक, RBI ने जारी की छुट्टियों की लिस्ट

फाइनेंस डेस्क | आज से जून के महीने की शुरुआत हो गई है. अगर आपको भी इस महीने बैंक से जुड़ा हुआ कोई जरूरी काम है, तो आज की यह खबर आपके लिए है. बता दें कि जून के महीने में कुल 10 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. इन 10 दिनों की छुट्टियों में रविवार, शनिवार के साथ- साथ अन्य छुट्टिया भी शामिल है. आरबीआई की तरफ से छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया गया है.

Bank Image

बैंक जाने वाले ग्राहकों के लिए जरूरी खबर

बता दें कि जून महीने में 10 दिन बैंक बंद रहेंगे, इस दौरान ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं जारी रहेगी अर्थात ग्राहकों को ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा. अगर आप किसी जरूरी काम के लिए बैंक में जा रहे हैं, तो एक बार आप इन छुट्टियों की लिस्ट को अवश्य ध्यान में रखे, नहीं तो आप बैंक जाएंगे और आपके वहां पर ताला लगा हुआ मिलेगा.

यह भी पढ़े -  32 घंटे में कोलकाता पहुंचाएगी गुरुमुखी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, जानिए पूरा रूट

जून महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक

  • 2 जून- रविवार- सभी जगह
  • 8 जून- दूसरा शनिवार- सभी जगह
  • 9 जून- रविवार- सभी जगह
  • 15 जून- रज संक्रांति- आइजोल और भुवनेश्वर
  • 16 जून- रविवार- सभी जगह
  • 17 जून- बकरीद/ ईद-उल-अजहा- सभी जगह
  • 18 जून- बकरीद/ ईद-उल-अजहा- जम्मू और श्रीनगर
  • 22 जून- चौथा शनिवार- सभी जगह
  • 23 जून- रविवार- सभी जगह
  • 30 जून – रविवार- सभी जगह
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.